फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Admit cards issued to candidates of four districts of Himachal for Agniveer recruitment

Shimla News: अग्निवीर भर्ती के लिए चार जिलों के अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी

Sat, 28 Oct 2023 10:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 10:58 PM IST
सार

 सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पिंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा पास युवा जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Admit cards issued to candidates of four districts of Himachal for Agniveer recruitment
सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पिंदर कौर - फोटो : संवाद

विस्तार

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पिंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा पास युवा जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन प्रिथी मिलिट्री स्टेशन आवेरीपट्टी रामपुर बुशैहर में 18 से 24 नवंबर के बीच होगा। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर एवं 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। 9 फीट गड्डा पार करने के बाद 6 से 10 तक चिनअप करने होंगे। जिगजैंग बैलेंस दिखाना होगा। 18 नवंबर को शिमला ज़िला की सभी तहसील तथा सोलन ज़िला के अर्की तहसील के युवा रैली में भाग लेंगे। 19 नवंबर को सोलन के बद्दी तहसील को छोड़कर सभी तहसीलों के युवा सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन


20 नवंबर को सोलन जिला की बद्दी तहसील और सिरमौर जिला की हरिपुरधार, नारग, पझौता, माजरा, कमरउ, नाहन, नौहरा, रोनाहाट और शिलाई तहसील के युवा सम्मिलित होंगे। 21 नवंबर को सिरमौर जिला के पांवटा साहिब, राजगढ़, रेणुका, पच्छाद तथा ददाहू तहसील युवा सम्मिलित होंगे।  22 नवंबर को शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/ एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन और किन्नौर जिला अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल,अग्निवीर क्लर्क/ एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन के युवा सम्मिलित होंगे। फिजिकल टेस्ट को पास करने वाले युवाओं का दूसरे दिन मेडिकल टेस्ट होगा। कर्नल पुष्पिंदर कौर ने युवाओं से आह्वान किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यदि कोई भी दिक्कत हो तो भर्ती कार्यालय शिमला से संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed