{"_id":"5eb943d5c2424a4fe2102e1e","slug":"admissions-started-in-schools-in-shimla-for-plus-one-and-plus-two-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में दाखिले शुरू, लीविंग सर्टिफिकेट जमा करवाने में दी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में दाखिले शुरू, लीविंग सर्टिफिकेट जमा करवाने में दी छूट
Mon, 11 May 2020 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री की घोषणा और विभागीय आदेशों के बाद सोमवार से राजधानी शिमला के साथ ही जिला के हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के स्कूलों में नए सत्र में नौवीं, 11वीं और बारहवीं कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आदेशों के मुताबिक स्कूलों में लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद होने पर भी प्रधानाचार्य और गैर शिक्षक स्टाफ ड्यूटी पर स्कूल पहुंचा। स्कूल में एडमिशन लेने वाले बच्चों के अभिभावकों से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करवाई गई।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में भी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की प्रक्रिया जारी रहेगी। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के अलावा जो छात्र किन्हीं कारणों से समय से छठी से बारहवीं कक्षा तक प्रवेश नहीं ले पाए। वे भी अभिभावकों या फिर स्वयं स्कूल जाकर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। राजधानी शिमला के गर्ल्स स्कूल पोर्टमोर, छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार, संजौली, टुटू आदि ने ऑनलाइन ही फॉर्म भरवाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल में अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया था। सरकार के आदेशों के बाद अब कोई आफलाइन प्रवेश लेना चाहते हैं तो ले सकते है।
विज्ञापन
पोर्टमोर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने बताया कि अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन बारहवीं में 424, 11वीं की तीनों स्ट्रीम में 380 छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। सोमवार को स्कूल में प्रवेश को लेकर जो भी कॉल आए, उनसे स्टूडेंट का ब्योरा लेकर फॉर्म भर दिए गए, ताकि किसी को लॉकडाउन में स्कूल न आना पड़े। अगर कोई छठी से 12वीं कक्षा में जो भी प्रवेश लेना चाहे, वे वर्किंग डे पर एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन और व्हाट्सऐप के माध्यम से आजकल शिक्षण कार्य चल रहा है। छोटा शिमला प्रधानाचार्य मीरा और लक्कड़ बाजार स्कूल के प्रधानाचार्य भूपिंदर सिंह ने कहा कि स्कूल में सोमवार से प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभिभावक चाहें तो ऑफलाइन या ऑनलाइन भी प्रवेश को आवेदन कर सकते हैं। लालपानी स्कूल में भी दाखिले के लिए सिर्फ फोन आए।
उपनिदेशक कार्यालय एक साथ जारी करेगा स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट
लॉकडाउन में संक्रमण के खतरे और आने जाने के लिए परिवहन की सुविधा न होने पर निजी स्कूलों से सरकारी में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट जमा करवाने में छूट दी है। स्कूल एक साथ उपनिदेशक कार्यालय को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद साइन करने को सर्टिफिकेट भेज पाएंगे।