फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admissions in city colleges will start from June 1

Shimla News: शहर के काॅलेजों में एक जून से शुरू होंगे दाखिले

Thu, 29 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Admissions in city colleges will start from June 1
आरकेएमवी में नए सत्र में बैठेगा पीजीडीसीए का 40 सीटों का बैच, कॉलेज की वेबसाइट पर प्रोस्पेक्ट्स अपलोड
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी की हैं 25-25 सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने के लिए एक जून से शहर के कॉलेजों के पोर्टल खुलने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) ने प्रोफेशनल सेल्फ फानेसिंग डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के प्रोस्पेक्ट्स अपलोड कर दिए हैं। इस सत्र में पीजीडीसीए कोर्स की सीटें 20 बढ़ाकर 40 कर दी हैं। बीएससी ऑनर्स के माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के सेल्फ फाइनेंसिंग डिग्री कोर्स की निर्धारित 25-25 सीटों के लिए भी एक जून से पोर्टल खुलने के बाद छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। बीसीए की 30 सब्सिडाइज्ड और 30 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए किसी भी स्ट्रीम में जमा दो की परीक्षा पास और तय प्राप्तांक की शर्त को पूरा करने वाली छात्राएं आवेदन कर सकेंगी। इन कोर्स के लिए निर्धारित की गई पात्रता और फीस संबंधित शर्तें, प्रवेश की प्रक्रिया का विस्तृत ब्योरा कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड किए प्रोस्पेक्ट्स में उपलब्ध है। छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन करने से पूर्व प्रोस्पेक्ट्स को ध्यान से देखें। इन कोर्स के समन्वयक डॉ. राजेश चौहान ने माना कि प्रोस्पेक्ट्स में हर कोर्स से संबंधित हर तरह की जानकारी उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन



बीएससी की 240 और बीकॉम की 140 सीटें
राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्नातक डिग्री कोर्स बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की 120-120 सीटें (कुल 240) भरी जानी हैं। वाणिज्य संकाय बीकाॅम प्रथम वर्ष में 140 सीटें, कला संकाय बीए के मेजर विषयों में राजनीति शास्त्र, इतिहास की 200-200 सीटें तय की हैं। इसके अलावा समाज शास्त्र की 120, भूगोल, अर्थशास्त्र, हिंदी की 140-140 सीटें हैं। लोक प्रशासन, इंग्लिश की 80- सीटें प्रति विषय, शारीरिक शिक्षा, गणित, दर्शन शास्त्र की 60 सीटें प्रति विषय, साइकोलॉजी, संस्कृत, टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, की 40-40 सीटें, शिक्षा, पत्रकारिता एवं जन संचार की 60-60 सीटें, म्यूजिक गायन और वादन की 40 सीटें, न्यूट्रीशियन एंड हेल्थ एजूकेशन, डांस, पेंटिंग, एप्लाइड आर्ट की 40-40 सीटें तय की हैं, जिन्हें भरा जाना है। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना ने कहा कि कॉलेज की वेबसाइट rkmvshimla.edu.in पर यूजी के सभी कोर्स और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए प्रोस्पेक्ट्स अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article