फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission process may start in colleges in the month of June

Shimla News: कॉलेजों में जून माह में शुरू हो सकती है दाखिला प्रक्रिया

Tue, 14 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Admission process may start in colleges in the month of June
सभी बोर्ड घोषित कर चुके हैं जमा दो परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

अब विद्यार्थियों को है यूजी डिग्री में दाखिले का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कॉलेजों में डिग्री कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया जून माह में शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, आईएससी और सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं। लिहाजा छात्रों को कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए इंतजार करना होगा।

शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कॉलेजों में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर कोई निर्देश नहीं आए हैं। राजधानी के कॉलेजों में यूजी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां की जा रही हैं लेकिन इस पर निर्णय विभाग से शेड्यूल आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन

यूजी डिग्री कोर्स की शिमला और मंडी विवि में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंडी विवि की यह परीक्षाएं जून माह में भी जारी रहेंगी। ऐसे में कॉलेजों में पांच जून से होने वाली छुट्टियों का शेड्यूल बदला जा सकता है। इसके बाद ही कॉलेजों में यूजी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्षीय यूजी डिग्री शुरू करने और एनईपी के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव होगा या नहीं यह भी नहीं है। सरकार की ओर से इस नई व्यवस्था को लागू करने को हरी झंडी विभाग और विवि को नहीं मिली है। इसको लेकर सरकार और विभाग से आदेश आने के बाद ही कॉलेज अपने प्रोस्पेक्ट्स तैयार कर प्रिंट और वेबसाइट पर अपलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article