फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Admission process for July-2022 in HPU ICDEOL will start from this day

HPU ICDEOL: एचपीयू इक्डोल में जुलाई-2022 के लिए इस दिन से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 08 Sep 2022 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Sep 2022 08:50 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षण संस्थान (इक्डोल) ने शैक्षणिक सत्र जुलाई-2022 (संशोधित सितंबर) के लिए ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इक्डोल ने एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। 

विज्ञापन
Admission process for July-2022 in HPU ICDEOL will start from this day
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इक्डोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षण संस्थान (इक्डोल) ने शैक्षणिक सत्र जुलाई-2022 (संशोधित सितंबर) के लिए ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इक्डोल ने एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। मंडी विश्वविद्यालय खुलने के बाद इक्डोल की परिधि को लेकर बनी असमंजस की स्थिति का इक्डोल प्रशासन ने मंडी विश्वविद्यालय के साथ बातचीत कर समाधान निकाल दिया है। मंडी विवि में दूरवर्ती शिक्षण संस्थान खुलने तक इक्डोल में प्रदेश के किसी भी जिला से छात्र प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन


मंडी विश्वविद्यालय पहले की तरह उससे संबद्ध हुए कॉलेजों में इक्डोल के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम और परीक्षा केंद्र स्थापित कर छात्रों को सुविधा जारी रहेगी। इक्डोल की ओर से जारी किए गए प्रवेश शेड्यूल के अनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पोर्टल खोल दिया है। 20 अक्तूबर प्रवेश को आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। इक्डोल की निदेशक प्रो. संजू करोल ने बताया कि छात्र इन कोर्स में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए एडिमशन पोर्टल के लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इक्डोल की वेबसाइट पर शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए सभी कोर्स का प्रोस्पेक्टस छात्रों के लिए उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन


इन कोर्स में लिया जा सकेगा प्रवेश 
शिमला। इक्डोल में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन किया जाएगा। इसमें यूजी कोर्स में बीए, बी कॉम, वार्षिक कोर्स को बीस अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन होगा। पीजी कोर्स में एमए सेमेस्टर सिस्टम कोर्स में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, म्यूजिक, संस्कृत, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र और एम कॉम के अलावा एमए जेएमसी में दो वर्षीय कोर्स के लिए 20 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। एमबीए के सेमेस्टर सिस्टम में एआईसीटीई से अप्रूव दो वर्षीय सेमेस्टर सिस्टम कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर रहेगी। शिक्षा कोर्स बीएड दो वर्षीय कोर्स, एमए एजूकेशन दो वर्षीय कोर्स के के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चर अक्तूबर तय की गई है। डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड, डिप्लोमा इन योगा स्टडीज में प्रवेश के लिए बीस अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed