फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission in icdeol.

जल्दी कीजिए, इक्डोल में नए सत्र के लिए एडमिशन शुरू

Fri, 24 Jul 2015 12:48 PM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
admission in icdeol.

कॉलेजों में नियमित प्रवेश लेने से वंचित छात्रों के लिए अब विवि के दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में प्रवेश लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए इक्डोल के पूछताछ केंद्र से प्रोस्पेक्टस की बिक्री शुरू हो चुकी है। इस माह अंत तक चलने वाली इस प्रवेश प्रक्रिया में यूजी में लागू सीबीसीएस के तहत प्रदेश और प्रदेश के बाहर के छात्र और छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं।

विज्ञापन


इक्डोल पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में भी प्रवेश लिया जा सकता है। इक्डोल इस बार से एनसीटीई के बीएड कोर्स को दो साल किए जाने के साथ पात्रता शर्तों में किए बदलाव के बाद सिर्फ शिक्षा में डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स करने वालों को ही बीएड में प्रवेश देगा। इन डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स न किए छात्रों के लिए दूरवर्ती शिक्षा मोड से एमए एजुकेशन का दो वर्षीय कोर्स शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एमए एजूकेशन डिग्री कोर्स को यह होगी पात्रता-
इक्डोल से एमए एजूकेशन डिग्री कोर्स दो साल का होगा। इसके लिए 200 सीटें तय की गई है। इस कोर्स के लिए किसी भी संकाय में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले पात्र होंगे। कोर्स में सीसीए और एंड सेमेस्टर एग्जाम आधार पर मूल्यांकन होगा, वहीं पीसीपी (पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम) में हाजिरी अनिवार्य शर्त होगी। प्रवेश फार्म जमा करवाने को 31 अगस्त तक जमा होंगे। छात्र को एक हजार प्रोसेसिंग फीस फार्म के साथ देनी होगी। मेरिट आधार पर ही इसमें दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड कोर्स के लिए होंगी 450 सीटें

admission in icdeol.

इक्डोल से बीएड कोर्स के स्नातक डिग्री के साथ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त जेबीटी तथा एलीमेंटरी एजूकेशन में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले ही पात्र होंगे। इस कोर्स के लिए कुल 450 सीटें तय है। इसमें मेडिकल, नॉन मेडिकल, कामर्स के लिए 25-25 सीटें रखी गई हैं, वहीं शेष सीटें आर्ट्स विषय में स्नातक छात्रों से भरी जाएंगी। बीएड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध करवाई गई है।

अन्य कोर्स के लिए यह रहेगी आवेदन की अंतिम तिथि-
इक्डोल से अन्य कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अलग अलग तिथि तय की गई है। जिसमें बीए/बी कॉम कोर्स को 17 अगस्त, पीजी एमए और सभी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश को 20 अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। इसके अलावा इक्डोल से एमबीए और एमसीए में प्रवेश के लिए आवेदन करने को सात सितंबर अंतिम तिथि तय की गई है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है हर कोर्स में प्रवेश की जानकारी-
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इक्डोल में नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए प्रोस्पेक्टस और प्रवेश की पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी एचपीयू और इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई है। छात्र www.icdeolhpu.org,www.hpuniv.in,www.hpuniv.nic.in वेेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed