फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   admission in govt degree colleges from 13 July in Himachal Pradesh

हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Mon, 13 Jul 2020 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Jul 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
admission in govt degree colleges from 13 July in Himachal Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को बारहवीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यमों से दाखिले देने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रिंसिपल सहित अनिवार्य स्टाफ को आना पड़ेगा। निदेशालय ने फर्स्ट और सेकेंड के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में रोल ऑन आधार पर दाखिले देने को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


13 से 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी 31 जुलाई तक किन्हीं कारणों से दाखिले नहीं करवा सकेंगे तो उन्हें अगस्त में भी दाखिले दे दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सोमवार से सभी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को दाखिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यमों से ही पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन


अधिकांश कॉलेजों की वेबसाइट बनी हुई है। इससे दाखिले दिए जा सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को फोन के माध्यम से भी दाखिले करवाने की सुविधा मिलेगी। विशेष परिस्थितियों में अभिभावक स्वयं कॉलेज में आकर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फर्स्ट ईयर में दाखिलों का 31 जुलाई तक पंजीकरण किया जाएगा। इन्हें कंफर्म बाद में किया जाएगा। स्कूलों में भी जमा एक में आज से ऑनलाइन दाखिले शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार, पहली अगस्त के बाद कंफर्म होंगे दाखिले
फर्स्ट ईयर में दाखिलों को पहली अगस्त के बाद कंफर्म किया जाएगा। 13 से 31 जुलाई तक दाखिलों के लिए पंजीकरण किया जाएगा। सीबीएसई का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं होने के चलते यह फैसला लिया गया है। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड और आईसीएसई के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में सीबीएसई के परिणाम निकलने के बाद ही फर्स्ट ईयर में मेरिट तय करने के बाद दाखिलों को कंफर्म किया जाएगा।


कॉलेजों में थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर का किया जाएगा इंतजाम
कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया बेशक ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी लेकिन, स्टाफ के आने के चलते शिक्षा निदेशालय ने प्रिंसिपलों को थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर का इंतजाम करने को कहा है। इसके अलावा आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते चुनने को कहा है। अगर कहीं ज्यादा एंट्री प्वाइंट हैं तो उन्हें बंद भी करना होगा। स्टाफ के बीच भी सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed