प्री-प्राइमरी में इतने साल से कम उम्र के बच्चों के दाखिले पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में इस साल पहली बार खोले गए 3391 प्री प्राइमरी स्कूलों में चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्री प्राइमरी स्कूलों में दाखिले के नाम पर कुछ जेबीटी शिक्षकों का आंगनबाड़ी केंद्रों में धौंस जमाने का मामला सचिवालय पहुंचने के बाद प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है।
शिक्षा सचिव डा अरुण शर्मा ने निदेशालय को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि प्री प्राइमरी स्कूलों में बच्चों का जबरन दाखिला न किया जाए। प्राइमरी अध्यापक दाखिले के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर हुक्म न चलाएं।
ऐसा करने पर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
अगर भविष्य में कोई शिक्षक ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय को भेजे पत्र में शिक्षा सचिव ने स्पष्ट किया है कि प्री प्राइमरी में बच्चों को भेजना या नहीं भेजना उनके अभिभावकों पर निर्भर है।
स्कूल जबरदस्ती या कोई प्रलोभन देकर बच्चों का दाखिला करवाने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ शिक्षा विभाग की कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। चार वर्ष से कम उम्र के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में ही जाने चाहिएं।