{"_id":"5bb21976867a557f17446538","slug":"administration-will-give-51-thousand-on-the-marriage-of-daughter-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बेटी की शादी पर प्रशासन देगा इतने हजार का शगुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बेटी की शादी पर प्रशासन देगा इतने हजार का शगुन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 01 Oct 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
950 से अधिक शिशु लिंगानुपात पंचायतों को बेटी की शादी पर ये सौगात मिलेगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत ऊना उत्कर्ष योजना के तहत बेटी के विवाह पर प्रशासन 51 हजार रुपये की सहायता राशि देगा।
विज्ञापन
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिन पंचायतों में वर्ष 2017-18 में शिशु लिंगानुपात 950 से अधिक रहा है उनमें बेटी के विवाह पर प्रशासन सहायतार्थ 51 हजार रुपये की राशि देगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस योजना का उन 91 पंचायतें को लाभ मिलेगा, जहां वर्ष 2017-18 में शिशु लिंगानुपात 950 से अधिक रहा है। उन्होंने बताया कि यह राशि इस शर्त को पूरा करने के बाद दी जाएगी कि संबंधित पंचायत इस आशय का प्रस्ताव पारित करेगी कि उनकी पंचायत में कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
सभी घरों के बाहर महिला सदस्य के नाम का बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि यह सहायता राशि 11 सितंबर के बाद होने वाली शादियों के लिए ही दी जाएगी।