फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aditya was the only son and always excelled in studies

Aditya Murder Case: इकलौता बेटा था आदित्य, पढ़ाई में हमेशा रहता था अव्वल

Mon, 31 Mar 2025 12:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Mar 2025 12:22 PM IST
सार

शुक्रवार रात हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की स्टार नाइट के दौरान स्टेज के पीछे दो गुटों में मारपीट के दौरान आदित्य ठाकुर चाकू लगने से को गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Aditya was the only son and always excelled in studies
आदित्य(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमरोहा गांव में रहने वाले प्रवीण ठाकुर का आदित्य इकलौता बेटा था। आदित्य ठाकुर दो साल की आयु में ही नालागढ़ आ गया था। नालागढ़ के एक निजी स्कूल से जमा दो की पढ़ाई की। वर्तमान में पीयू में कंप्यूटर इंजीनियरिंग का दूसरे वर्ष का छात्र था। शुक्रवार रात हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की स्टार नाइट के दौरान स्टेज के पीछे दो गुटों में मारपीट के दौरान आदित्य ठाकुर चाकू लगने से को गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को आनन फानन में पीजीआई ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सेक्टर-19 निवासी अर्जुन दलाल के बयानों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार दोपहर बाद उसके शव को अपने पैतृक गांव तलवाड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने उसे नम आंखों से विदाई दी। आदित्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पढ़ाई में हमेशा अव्वल आता था। आदित्य के पिता प्रवीण ठाकुर निजी कंपनी में काम करते है।
विज्ञापन


नालागढ़ निवासी सत्यव्रत दुरवासा ने कहा कि हमलावर काॅलेज के छात्र नहीं थे। वह आउट साइडर थे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रवीण ठाकुर ने अपने पूरा जीवन अपने बेटे की पढ़ाई में लगा दिया था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed