{"_id":"6a86fefef6bcc4fc7d0f9237","slug":"aditya-secured-second-place-in-the-state-level-chess-competition-shimla-news-c-19-sml1002-773017-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आदित्य ने राज्य स्तरीय चेस \nस्पर्धा में पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आदित्य ने राज्य स्तरीय चेस स्पर्धा में पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी के 13 वर्षीय आदित्य वर्मा ने चेस में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने जिला सिरमौर में हुई राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप में प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
आदित्य शहर के उपनगर खलीनी स्थित शिमला पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 के छात्र हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप का आयोजन 18 और 19 अगस्त को पांवटा साहिब में किया गया। इसमें आदित्य वर्मा ने अंडर-13 वर्ग में हिस्सा लिया। अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आदित्य का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की चेस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 9 सितंबर 2026 तक पुडुचेरी में आयोजित की जाएगी। आदित्य की इस उपलब्धि पर शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी के निदेशक प्रतिंद्र सिंह और प्रधानाचार्य सरला कांत ने छात्र को बधाई दी। वहीं वीरवार को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल जीतना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। आदित्य की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय परिवार ने आदित्य को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।