{"_id":"643436a084bdf62b7c0899b6","slug":"additional-police-force-to-be-deployed-for-g-20-meeting-in-dharamshala-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: धर्मशाला में जी-20 बैठक के लिए तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 Summit: धर्मशाला में जी-20 बैठक के लिए तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स
Mon, 10 Apr 2023 09:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Apr 2023 09:48 PM IST
सार
प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को होने वाली जी-20 देशों की महत्वपूर्ण बैठक के लिए पुलिस महकमे ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को होने वाली जी-20 देशों की महत्वपूर्ण बैठक के लिए पुलिस महकमे ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी विभाग, इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड और नवाचार के क्षेत्रों से जुड़ी इस बैठक में भारत सहित दुनिया भर से सदस्य देशों के करीब 70 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कांगड़ा पुलिस जी-20 सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करेगी।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान सकोह और बनगढ़ बटालियनों से जवानों को बुलाया जाएगा। इन जवानों की नियुक्ति बैठक स्थल रेडिसन ब्लू और इसके आसपास के क्षेत्रों और रास्ते में की जाएगी। इन जवान के कंधों पर विदेशी मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने की भी जिम्मेदारी होगी। गौर रहे कि जी-20 सम्मेलन के लिए विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव आईएफएस एल रमेश बाबू भी जिला प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस बैठक में दुनिया भर से आने वाले करीब 70 प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश की पहचान से जुड़े प्रतीकों से अवगत करवाया जाएगा। प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को लेकर एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि जी-20 सम्मेलन के लिए कांगड़ा पुलिस तैयार है। उन्होंने बताया कि बैठक की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बनगढ़ और सकोह बटालियनों से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
जी 20 में ये देश हैं शामिल
- जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।