{"_id":"5cfa1c27bdec22073561d6a8","slug":"additional-chief-secretary-monitoring-quality-of-road-material-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों, व प्रोजेक्टों की गुणवत्ता का जायजा लेने फील्ड में उतरे एसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों, व प्रोजेक्टों की गुणवत्ता का जायजा लेने फील्ड में उतरे एसीएस
Fri, 07 Jun 2019 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पैसे का किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है? सरकार ने इसका जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल खाची फील्ड में उतरे हैं।
विज्ञापन
वित्त विभाग के साथ लोक निर्माण विभाग का जिम्मा सौंपने के बाद वह बॉर्डर और जनजातीय सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों और लंबित प्रोजेक्ट को लेकर किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और मंडी जिले के क्षेत्रों के दौरे पर हैं। वह विकास कार्यों को लेकर अफसरों से नहीं, बल्कि लोगों से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
अपने साप्ताहिक दौरे के बाद खाची ने 15 जून को शिमला में वित्त और लोक निर्माण विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि अगर जमीनी स्तर पर विकास कार्यों में खामियां पाई गईं तो फील्ड अफसरों पर कार्रवाई संभव है। सरकार हर साल सड़कों के निर्माण को करोड़ों की धनराशि जारी करती है।
विज्ञापन
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में अतिरिक्त बजट दिया जाता है, ताकि इन क्षेत्रों को शहरी की तर्ज पर विकास कार्य हो सके। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में सरकार के करोड़ों के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें बिजली प्रोजेक्ट, सिंचाई स्कीमें, पानी की स्कीमें, पुल आदि का जायजा लेंगे।
हिमाचल में सड़कों, बिजली, स्वास्थ्य, पानी और सिंचाई की स्कीमें, स्वास्थ्य संबंधित लंबित प्रोजेक्टों का जायजा लिया जा रहा है। वित्त विभाग हर साल विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि जारी करता है। फील्ड में इन कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। - अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, लोनिवि