{"_id":"5736a6964f1c1b5779919fe3","slug":"additional-charge-to-16-govt-officers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 May 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरल में चल रहे विधानसभा चुनावों के बाद 19 मई को मतगणना होनी है। मतगणना के लिए हिमाचल के 16 प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगने के बाद शुक्रवार को राज्य सरकार ने कई अधिकारियों को उनके विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी। इनमें डिविजनल कमिश्नर शिमला डा आरएन बट्टा को डिपार्टमेंटल इंक्वायरी का कमिश्नर और सचिव एआर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह डिविजनल कमिश्नर मंडी देवेश कुमार को डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मामले विभाग के संयुक्त निदेशक राबिन जार्ज को इसी विभाग के निदेशक, महिला एवं बाल कल्याण निदेशक जेआर कटवाल को निदेशक खाद्य उपभोक्ता मामले और एमडी स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव राकेश कुमार शर्मा को रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटीज, निदेशक उद्योग अमित कश्यप को एमडी राज्य उद्योग विकास निगम, विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा को डायरेक्टर पब्लिक फाइनेंस एंड पब्लिक एंटरप्राइजेज कम स्पेशल सेक्रेट्री फाइनेंस और प्लानिंग एडवाइजर, विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं एमडी एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन एचएस चौधरी को
विज्ञापन
एमडी एचपी फाइनेंशियल कार्पोरेशन, निदेशक आयुर्वेद राज कृष्ण पूर्थी को निदेशक ट्रांसपोर्ट, विशेष सचिव गृह सीपी वर्मा को विशेष सविच राजस्व और निदेशक ट्रेजरी, लाटरी एंड अकाउंट्स, विशेष सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह को विशेष सचिव एमपीपी पावर और एनसीईएस, एडिशनल कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन डीसी नेगी को विशेष सचिव पिछड़ा आयोग, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
एचपीएसईबी एमएच धरूला को एचपीएसईबी के निदेशक कार्मिक, ऊर्जा विभाग के चीफ इंजीनियर एनर्जी एचएम धरूला को डायरेक्टर ऊर्जा, अवर सचिव जीएडी सुरेंद्र कुमार को अवर सचिव एसडब्ल्यूडी और अवर सचिव आईपीएच मनमोहन जस्सल को अवर सचिव एलएसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। मुख्य सचिव पी मित्रा के आदेश पर कार्मिक विभाग ने अतिरिक्त कार्यभार के आदेश जारी कर दिए।