Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Additional buses will run from the capital, Shimla, for three days around Diwali.

Shimla News: दिवाली के लिए राजधानी शिमला से तीन दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें

Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Additional buses will run from the capital, Shimla, for three days around Diwali.
त्योहार पर शिमला से घर पहुंचने की राह होगी आसान, परिवहन निगम ने जारी किया बसों का शेड्यूल
विज्ञापन

छह नवंबर को 19, सात नवंबर को 37 बसें चलेंगी
आठ नवंबर को दिवाली के दिन 8 विशेष बसें चलेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) दिवाली पर राजधानी शिमला में नौकरी और अन्य रोजगार के सिलसिले में रह रहे प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों को घर पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों की सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
शिमला से इन बसों के संचालन का शेड्यूल तय कर दिया है। इसके अनुसार छह नवंबर को 19 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा जबकि सात नवंबर को 37 और आठ नवंबर को दिवाली के दिन आठ बसें शिमला से विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक देवा सेन नेगी ने इस संबंध में विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। इसमें विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन और संबंधित डिपो की जानकारी दी गई है। शेड्यूल के अनुसार छह नवंबर को शिमला से धर्मशाला के लिए धर्मशाला यूनिट की एक बस चलाई जाएगी। मंडी के लिए मंडी और सुंदरनगर यूनिट की एक-एक बस, पालमपुर वाया हमीरपुर रूट पर पालमपुर डिपो की एक बस और सरकाघाट के लिए सरकाघाट डिपो की एक बस चलेगी। कुल्लू के लिए लोकल यूनिट की एक बस, रामपुर के लिए रामपुर डिपो की दो बसें, रोहड़ू के लिए रोहड़ू डिपो की एक बस और नेरवा के लिए नेरवा डिपो की एक बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा चंडीगढ़ के लिए लोकल, ग्रामीण और सोलन यूनिट की एक-एक बस चलाई जाएगी। दिल्ली के लिए शिमला ग्रामीण यूनिट की एक बस, रिकांगपिओ के लिए दो बसें और हरिद्वार के लिए सोलन तथा तारादेवी यूनिट की एक-एक यानी कुल दो बसें संचालित की जाएंगी। सात नवंबर को धर्मशाला के लिए नगरोटा यूनिट की दो और धर्मशाला यूनिट की एक, कुल तीन बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के लिए मंडी और सुंदरनगर यूनिट की दो-दो बसें, पालमपुर वाया हमीरपुर रूट पर पालमपुर और हमीरपुर यूनिट की एक-एक तथा पालमपुर वाया मंडी रूट पर पालमपुर डिपो की एक बस चलेगी।सरकाघाट के लिए सरकाघाट और मंडी यूनिट की एक-एक बस, कुल्लू के लिए कुल्लू डिपो की दो बसें, रामपुर के लिए रामपुर डिपो की चार बसें, रोहड़ू के लिए तीन बसें और नेरवा के लिए दो बसें चलाई जाएंगी।



चंडीगढ़ के लिए भी चलेंगी बसें
चंडीगढ़ के लिए लोकल, ग्रामीण और सोलन यूनिट की दो-दो छह बसें (संशोधित संख्या के अनुसार) चलेंगी। दिल्ली के लिए तारादेवी और रोहड़ू यूनिट की दो-दो यानी कुल चार बसें, रिकांगपिओ के लिए दो बसें और हरिद्वार के लिए करसोग तथा तारादेवी यूनिट की एक-एक यानी कुल दो बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं आठ नवंबर को दिवाली के दिन धर्मशाला, मंडी, बिलासपुर, रामपुर, रोहड़ू, नेरवा, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए एक-एक अतिरिक्त बस चलाई जाएगी। परिवहन निगम ने यह शेड्यूल एचआरटीसी कंट्रोल रूम को उपलब्ध करवा दिया है। यात्रियों की संख्या के अनुसार इन रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article