फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Additional buses will run from outer states to Himachal on Diwali

दिवाली पर बाहरी राज्यों से हिमाचल के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

Tue, 15 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will run from outer states to Himachal on Diwali

दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए पथ परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाने जा रहा है। बाहरी राज्यों से करीब 20 अतिरिक्त बसें हिमाचल के लिए चलेंगी। इसके अलावा हिमाचल में विभिन्न रूटों पर 50 बसें दौड़ाई जाएंगी। अगर जरूरत हुई तो और बसें भी निगम चलाएगा।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली से अतिरिक्त बसें हिमाचल के लिए चलेंगी। ये दिवाली से तीन दिन पहले चलना शुरू हो जाएंगी। हिमाचल में भी करीब 50 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


विभिन्न डिपुओं से बसों की सेवाएं ली जाएंगी। दिवाली पर शहरों में एचआरटीसी की सेवाएं साढ़े पांच बजे तक मिलती रहेंगी। परिवहन निगम के चालक और परिचालक दिवाली अपने घर में ही मना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उन्हें वो रूट दिया जाएगा, जहां से उनका घर नजदीक है। त्योहारी सीजन में बसों में ओवर लोडिंग होने की संभावना रहती है। करसोग, सुन्नी, चौपाल, रोहडू सहित ऊपरी क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। 


परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि बीते वर्ष की तरह प्रदेश सरकार इस वर्ष भी अतिरिक्त बसें चलाएगा। बाहरी राज्यों से बसें चलाने के अलावा हिमाचल के हर डिपो से क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बसें चलेगी। लोगों को परेशानी न हो इसके चलते तीन - चार दिन से पहले यह बसें चलना शुरू हो जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed