फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   adani cement plant closed in Barmana and darlaghat transporters meeting with DC SOlan

अदाणी सीमेंट प्लांट बंद: डीसी के साथ बैठक में नहीं पहुंचे ट्रांसपोटर्स, बिलासपुर में भी नहीं निकला समाधान

Thu, 15 Dec 2022 03:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Dec 2022 03:46 PM IST
सार

अदाणी कंपनी ने घाटे का हवाला देते हुए बरमाणा स्थित एसीसी और दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन
adani cement plant closed in Barmana and  darlaghat transporters meeting with DC SOlan
दाड़लाघाट में बंद किया गया प्रोडक्शन गेट। - फोटो : संवाद

विस्तार

अदाणी कंपनी ने दाड़लाघाट में प्रोडक्शन गेट बंद कर दिया है। सड़कों के किनारे ट्रकों की लाइनें लगी हैं। वीरवार को उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी के साथ बैठक में ट्रांसपोटर्स नहीं पहुंचे। कहा कि अगर हड़ताल की होती तो प्रशासन के साथ वार्ता करते। वहीं बरमाणा स्थित एसीसी प्लांट को लेकर वीरवार सुबह 11:30 बजे उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में एसीसी प्रबंधन, लेबर विभाग और बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा(बीडीटीएस) प्रबंधन के बीच बैठक शुरू हुई।

विज्ञापन


एसीसी कंपनी के अधिकारी प्लांट से बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकले। पहले उपायुक्त ने एक-एक कर सभी का पक्ष जाना। उसके बाद बीडीटीएस और एसीसी प्रबंधन को एक साथ बैठक की। लेकिन साढ़े तीन घंटे की माथापच्ची के बाद भी एसीसी प्रबंधन अपनी बात पर ही अड़ा रहा। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि बीडीटीएस के पदाधिकारियों ने उनसे 20 दिसंबर तक का समय मांगा है।
विज्ञापन


बता दें कि अदाणी कंपनी ने घाटे का हवाला देते हुए बुधवार से बरमाणा स्थित एसीसी और दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। बरमाणा स्थित प्लांट हेड ने नोटिस जारी कर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने से इन्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले से बरमाणा में काम करने वाले 980 कर्मचारियों और करीब 3,800 ट्रक ऑपरेटरों पर रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। इनमें 530 नियमित और 450 कर्मचारी ठेके पर रखे गए हैं, जबकि करीब 2,300 ट्रक बीडीटीएस और 1,500 ट्रक पूर्व सैनिकों के सीमेंट ढुलाई करते हैं। दूसरी ओर दाड़लाघाट में भी 500 नियमित कर्मचारी हैं, जबकि 300 कामगार ऐसे हैं जो ठेकेदार की ओर से कंपनी में काम करते हैं। इसके अलावा 3500 से अधिक ट्रांसपोर्टर हैं, जो प्रभावित होंगे। एसीसी सीमेंट प्लांट बरमाणा में काम बंद होने से 10,000 परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। 


बरमाणा स्थित प्लांट हेड अमिताव सिंह की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि परिवहन और कच्चे माल की लागत में वृद्धि और बाजार की मौजूदा स्थितियों के कारण सीमेंट ढुलाई में भारी कमी आई है, जिससे कंपनी के बाजार हिस्से पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए प्लांट से संबंधित सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए प्रबंधन मजबूर है और सभी कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अगले निर्देश तक कार्य पर उपस्थित न हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed