{"_id":"639ac4867a6b2d6f8e754223","slug":"adani-cement-company-did-not-give-notice-to-himachal-government-to-close-cement-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बिना सूचना कंपनी ने बंद किए प्लांट, सरकार ने दिए नोटिस जारी करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बिना सूचना कंपनी ने बंद किए प्लांट, सरकार ने दिए नोटिस जारी करने के आदेश
Thu, 15 Dec 2022 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Dec 2022 07:41 PM IST
सार
मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया है कि बिलासपुर और सोलन के उपायुक्तों ने बुधवार को ट्रक यूनियन और कंपनी अधिकारियों से बात कर मामला सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आरडी धीमान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी कंपनी ने सरकार को सूचना दिए बिना सीमेंट प्लांट बंद किए हैं। नियमों के तहत कंपनी को पहले राज्य सरकार को अवगत करवाया जाना चाहिए था। इस पर सरकार ने श्रम विभाग को आदेश दिया है कि कंपनी को ऐज फॉर लेबर लॉ का नोटिस जारी करे। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया है कि बिलासपुर और सोलन के उपायुक्तों ने बुधवार को ट्रक यूनियन और कंपनी अधिकारियों से बात कर मामला सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दोनों उपायुक्तों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी मामले की जानकारी दी जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि दो महीने से कंपनी और ट्रक यूनियन के बीच परिवहन को लेकर विवाद चल रहा है। कंपनी और यूनियन के बीच समझौता न होने से यह नौबत आई है।
विज्ञापन
दो दिन पहले कंपनी के अधिकारियों ने बताया था कि कंपनी ने नया-नया काम संभाला है। सीमेंट के उत्पादन में कमी हो रही है। ट्रक यूनियन सीमेंट लिफ्ट नहीं कर रही है। भाड़े को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित हुई है। इसमें कंपनी और यूनियन के अधिकारी शामिल होते हैं, वे भाड़े का रेट तय करते हैं।
विज्ञापन
बरमाणा से प्रदेश में हर दिन होती थी 3,000 मीट्रिक टन की खपत
वर्तमान में बरमाणा में एसीसी कंपनी पांच हजार मीट्रिक टन सीमेंट उत्पादन हर दिन कर रही थी। कंपनी की क्षमता 15 हजार मीट्रिक टन सीमेंट और क्लींकर उत्पादन की है। प्रदेश में हर दिन तीन हजार मीट्रिक टन एसीसी सीमेंट की खपत होती है।