अब पीएम का स्वागत ही करेंगी यामी, इस रस्म के लिए एसपीजी का इनकार
ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री यामी गौतम के पूर्व निधार्रित शेड्यूल पर एसपीजी ने कैंची चला दी है। द्वीप प्रज्ज्वलित की रस्म को एसपीजी ने इनकार कर दिया है। अब यामी गौतम सिर्फ पीएम का स्वागत करेंगी। शेड्यूल में बदलाव के बाद यामी गौतम ने पर्यटन क्षेत्र पर बोलने के लिए समय मांगा गया है।
बुधवार शाम को उन्होंने अपनी टीम सहित इन्वेस्टर मीट स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पीएम के स्वागत स्थल पर जाकर जानकारी जुटाई। इस दौरान यामी के साथ सेल्फी लेने के लिए अधिकारियों सहित पुलिस कर्मियों की होड़ लगी रही।
निवेशकों के लिए एयरपोर्ट पर बिछा रेड कारपेट
इन्वेस्टर मीट में निवेशकों को लुभाने के लिए जयराम सरकार ने कांगड़ा एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछा दिया दिया है। हिमाचल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि निवेशक रेड कॉरपेट से होकर सम्मेलन में पहुंचेंगे। जयराम सरकार निवेशकों की मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने और निवेशकों को लुभाने के लिए जयराम सरकार मेहमाननवाजी का हर तिकड़म अपना रही है। इसलिए उसने एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछा दिया है।