फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actress Yami Gautam ties the knot with Uri film director Aditya Dhar at farm house in mandi himachal

अभिनेत्री यामी गौतम ने हिमाचल के गोहर में गुपचुप रचाई शादी, फिल्म उरी के निर्देशक के साथ लिए सात फेरे

Fri, 04 Jun 2021 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/गोहर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/गोहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jun 2021 07:54 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री  यामी गौतम 'उरी'- द सर्जीकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर से परिणय सूत्र में बंध गई हैं। दोनों ने हिमाचल के गोहर में सात फेरे लिए।

विज्ञापन
Actress Yami Gautam ties the knot with Uri  film director Aditya Dhar at  farm house in mandi himachal
अभिनेत्री यामी गौतम निर्देशक आदित्य धर के साथ लिए सात फेरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्की डोनर फिल्म फेम बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम परिणय सूत्र में बंध गई हैं। यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर उपमंडल के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में गुपचुप शादी कर ली। यामी ने उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर के साथ सात फेरे लिए। यामी ने ट्विटर पर अपनी शादी की जानकारी खुद साझा की। आदित्य धर ने भी अपने एकाउंट से वही फोटो शेयर की है। शादी का खुलासा होने के बाद यामी और आदित्य को बधाइयां का तांता लग गया है। यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं।

विज्ञापन


 यामी ने शादी की रस्म की फोटो शेयर की है, जिसमें लाल जोड़े में वह खूब जच रही हैं। दूल्हा ऑफ वाइट पारंपरिक परिधान पहने हुए है और पगड़ी बांधी है। फोटो में कैप्शन देते हुए यामी ने लिखा है कि अपने परिवारों के आशीर्वाद से आज हमने एक निजी कार्यक्रम में शादी कर ली। निजता के लिए हमारी शादी में सिर्फ करीबी परिजन ही मौजूद रहे। अब जबकि हम प्यार और दोस्ती के सफर पर चल पड़े हैं, हमें आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की दरकार है। आपके- यामी और आदित्य। 
विज्ञापन


शादी से पहले यामी अ थर्सडे फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म के डायरेक्टर बहजाद खम्बाटा ने कमेंट किया- इसे कहते हैं परफेक्ट सर्जिकल स्टाइक। दीया मिर्जा ने यामी और आदित्य को बधाई देते हुए लिखा- आदित्य और यामी, बहुत प्यार और शुभकामनाएं। आपका आगे का सफर शानदार रहे। अनीता डोगरे, भूमि पेडनेकर, विक्रांत मेसी, वाणी कपूर ने भी शादी की बधाई दी। इस मौके पर गोहर पुलिस थाना प्रभारी सूरम सिंह ने यामी के फार्म हाउस में सुरक्षा घेरा संभाला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed