फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   actress lara dutta web series shooting in Manali Himachal Pradesh

Manali News: मनाली में लारा दत्ता पर फिल्माए दृश्य, गुलशन ग्रोवर-शबाना आजमी भी पहुंचे

Sat, 18 Feb 2023 09:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Feb 2023 09:19 PM IST
सार

मनाली में विशाल भारद्वाज के निर्देशन में चार्ली चोपड़ा की वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। लॉगहट्स में शूटिंग के दौरान लोगों की भी काफी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
actress lara dutta web series shooting in Manali Himachal Pradesh
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में वेब सीरीज चार्ली चोपड़ा की शूटिंग चल रही है। शनिवार को बर्फ के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता पर फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग के लिए विशेष सेट का निर्माण किया गया है। मनाली के कोठी से गाड़ियों में भरकर लाई गई बर्फ को लॉगहट्स के प्रांगण में शूटिंग के लिए बनाए गए सेट में रखा गया।

विज्ञापन


दिन पर यहां फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। उधर, गुलशन ग्रोवर और शबाना आजमी भी मनाली पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि इन दिनों मनाली में विशाल भारद्वाज के निर्देशन में चार्ली चोपड़ा की वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। लॉगहट्स में शूटिंग के दौरान लोगों की भी काफी भीड़ उमड़ी। पर्यटक भी शूटिंग देखने के लिए पहुंचे, लेकिन अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ कोई सेल्फी नहीं ले पाया।
विज्ञापन


उधर, बारी-बारी से अभिनेता एवं अभिनेत्रियां शूटिंग के लिए पहुंच रही हैं। शूटिंग के लिए लारा दत्ता पहले ही पहुंच गई थीं। अब गुलशन ग्रोवर और शबाना आजमी भी मनाली पहुंच गए हैं। शनिवार को सिर्फ लारा दत्ता ने ही शूटिंग की। स्थानीय कोऑडिनेटर अनिल कायस्था ने कहा कि गुलशन ग्रोवर और शबाना आजमी भी मनाली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द मनाली आएंगे काजोल और पृथ्वी राज
बर्फबारी के बाद बॉलीवुड की फिल्म यूनिटों को हिमाचल की वादियों में मनचाही लोकेशन मिल रही है। बर्फ के बीच शूटिंग के लिए मनाली में कई शूटिंग यूनिटों के आने के कार्यक्रम तय हुए हैं। अगले सप्ताह तक मनाली में एक और शूटिंग यूनिट डेरा जमाएगी।

बोमन ईरानी के पुत्र क्योजी ईरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म सरजमीं के लिए अभिनेत्री काजोल और दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता पृथ्वी राज जल्द मनाली पहुंच जाएंगे। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी शूटिंग पहुंचेंगे। फिल्म से इब्राहिम अपने फिल्मी कॅरिअर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए सोलंगनाला, मनाली, नग्गर और लाहौल घाटी में लोकेशन फाइनल की गई है।

सर्दियों के मौसम में इस बार मनाली में शूटिंग यूनिटें नहीं पहुंची। अब मौसम खुलने के बाद शूटिंग वेब सीरिज चार्ली चोपड़ा की शूटिंग के लिए गुलशन ग्रोवर, शबाना आजमी, लारा दत्ता सहित कई कलाकार इन दिनों मनाली में पहुंचे हैं।


अब फिल्म सरजमीं के लिए शूटिंग यूनिट यहां पहुंच रही है। अगले सप्ताह तक इस यूनिट का यहां पहुंचने का कार्यक्रम है। सरजमीं फिल्म में पृथ्वी राज और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। स्थानीय कोऑर्डिनेटर कायस्था ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए काजोल और पृथ्वी राज का यहां आने का कार्यक्रम तय हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed