{"_id":"63efa8df8520d7243708fa84","slug":"actress-lara-dutta-gulshan-grover-and-shabana-azmi-will-also-come-to-manali-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वेब सीरिज की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं लारा दत्ता, गुलशन ग्रोवर और शबाना आजमी भी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वेब सीरिज की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं लारा दत्ता, गुलशन ग्रोवर और शबाना आजमी भी आएंगे
Fri, 17 Feb 2023 09:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Feb 2023 09:50 PM IST
सार
मनाली में फिल्म यूनिटों के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। रेड एप्पल फिल्म के बैनर तले बन रही वेब सीरिज की शूटिंग के लिए पूरी यूनिट ने मनाली में डेरा डाल दिया है। वेब सीरिज की शूटिंग के लिए अभिनेत्री लारा दत्ता मनाली पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
अभिनेत्री लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बर्फबारी के बाद मनाली में फिल्म यूनिटों के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। रेड एप्पल फिल्म के बैनर तले बन रही वेब सीरिज की शूटिंग के लिए पूरी यूनिट ने मनाली में डेरा डाल दिया है। वेब सीरिज की शूटिंग के लिए अभिनेत्री लारा दत्ता मनाली पहुंच गई हैं। गुलशन ग्रोवर, शबाना आजमी सहित बॉलीवुड की कई और हस्तियां मनाली आने वाली हैं। लगभग डेढ़ महीने तक मनाली की वादियों में शूटिंग की जाएगी। पर्यटन नगरी मनाली में लंबे अरसे के बाद बॉलीवुड के सितारे पहुंच रहे हैं। इस सर्दी में रेड एप्पल बैनर की अब तक की सबसे बड़ी यूनिट पहुंची है।
विज्ञापन
शूटिंग यूनिट के पहुंचने से रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को ओल्ड मनाली मार्ग पर एक होटल के प्रांगण में दिन भर वेब सीरिज की शूटिंग चलती रही। सूत्र बताते हैं कि विशाल भारद्वाज वेब सीरिज का निर्माण कर रहे हैं। शूटिंग के लिए बॉलीवुड के और सितारे भी यहां पहुंचेंगे। अभिनेत्री लारा दत्ता मनाली पहुंच गई हैं। हालांकि, शुक्रवार को लारा दत्ता ने शूटिंग नहीं की। शुक्रवार को सह कलाकारों पर दृश्य फिल्माए गए। शुक्रवार को लारा दत्ता ने दिनभर होटल में ही आराम किया। यूनिट के स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि करीब डेढ़ महीने तक वेब सीरिज की शूटिंग की जाएगी। शूटिंग के लिए नग्गर, जाणा, मनाली, हिडिंबा मंदिर, सोलंगनाला की लोकेशन फाइनल की गई है।
विज्ञापन