{"_id":"62961dbd2a1d9b33aa54a9cf","slug":"actor-sunny-deol-reached-lahaul-visited-shikunla-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"Actor Sunny Deol: लाहौल पहुंचे अभिनेता सनी देओल, शिकुंला दर्रा घूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Actor Sunny Deol: लाहौल पहुंचे अभिनेता सनी देओल, शिकुंला दर्रा घूमे
Tue, 31 May 2022 07:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेसी, मनाली/ केलांग
संवाद न्यूज एजेसी, मनाली/ केलांग
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 May 2022 07:26 PM IST
सार
अभिनेता सनी देओल अकसर घूमने के लिए मनाली पहुंचते हैं। मनाली के नशाला इलाके में उन्होंने एक कॉटेज भी ले रखा है। वह कई बार अपने परिवार के साथ यहां आए।
विज्ञापन
लाहौल पहुंचे अभिनेता सनी देओल
- फोटो : संवाद
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे हैं। यहां पर विभिन्न स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही वह शिकुंला दर्रा की तरफ भी गए। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए सनी देओल लाहौल घाटी में लोकेशन देख रहे हैं। अभिनेता सनी देओल अकसर घूमने के लिए मनाली पहुंचते हैं। मनाली के नशाला इलाके में उन्होंने एक कॉटेज भी ले रखा है। वह कई बार अपने परिवार के साथ यहां आए।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले अपने पिता धर्मेंद्र के साथ वह मनाली आए थे। बर्फ के बीच उनका वीडियो भी सोशल मीडिया में चर्चित रहा। अब वह फिर मनाली और लाहौल घाटी के दौरे पर आए हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार उनके साथ फिल्म के निर्माता भी हैं। लाहौल में तांदी के समीप ही वह कुछ देर के लिए एक रेस्तरां में रुके और भोजन किया। इस दौरान कई प्रशंसकों ने सनी देओल के साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन