{"_id":"6127c9ce8ebc3e79e2450164","slug":"actor-sunil-shetty-on-10-days-manali-himachal-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली: पहले खराब मौसम, फिर जाम ने रोका अभिनेता सुनील शेट्टी का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: पहले खराब मौसम, फिर जाम ने रोका अभिनेता सुनील शेट्टी का रास्ता
Thu, 26 Aug 2021 10:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:54 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से मनाली के लिए निकले, लेकिन मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन निर्माण के चलते वे जाम में फंस गए। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के लिए मनाली के घुड़दौड में स्थित होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी तेलगू फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली देररात मनाली पहुंचे। वे गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से मनाली के भुंतर हवाई अडडे के लिए चार्टर प्लेन से आ रहे थे, लेकिन खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने उन्हें खतरनाक मौसम और धुंध का हवाला देकर लौटने को कहा। लिहाजा, वे वापस चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से मनाली के लिए निकले, लेकिन मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन निर्माण के चलते वे जाम में फंस गए।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के लिए मनाली के घुड़दौड में स्थित होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। वे 10 दिन तक यहीं रुकेंगे। बड़ाग्रां रिजॉर्ट के संचालक नकुल खुल्लर ने बताया कि इस तेलगू फिल्म की शूटिंग मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला, नग्गर और मनाली के आसपास की जाएगी। इस फिल्म में वरुन तेज भी अभिनय कर रहे हैं।
विज्ञापन