{"_id":"618aa73bab50f836de5882cf","slug":"actor-rajpal-yadav-brand-ambassador-of-social-welfare-society-in-baddi-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे अभिनेता राजपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे अभिनेता राजपाल यादव
Tue, 09 Nov 2021 10:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:23 PM IST
सार
राजपाल यादव ने कहा कि देवभूमि हिमाचल से उनका काफी लगाव है। उन्होंने अपने पहले नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन सोलन में किया था।
विज्ञापन
अभिनेता राजपाल यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हास्य अभिनेता राजपाल यादव को बद्दी की अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। राजपाल यादव अमित सिंगला सोसायटी के साथ सामाजिक कार्य करेंगे। राजपाल यादव को बद्दी भाने लगा है। पंद्रह दिन में दूसरी बार वह अपने मित्र क्योरटेक फार्मा कंपनी के एमडी सुमित सिंगला की कंपनी में आए हैं।
विज्ञापन
राजपाल यादव ने कहा कि देवभूमि हिमाचल से उनका काफी लगाव है। उन्होंने अपने पहले नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन सोलन में किया था। वह चाहते हैं कि हिमाचल में एक मनोरंजन का ऑडीटोरियम हो। जिसमें दस हजार लोगों को बैठने की क्षमता हो।
विज्ञापन
जिस तरह क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल होता है उसी तरह मनोरंजन का भी हिमाचल में उस ऑडीटोरियम में आईपीएल हो। उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने में उन्हें चार दशक लगे हैं। पहले टीवी सीरियल में काम किया उसके बाद उन्हें लगा कि वह फिल्मों में अपना भाग्य अजमाएं।
विज्ञापन