फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Activities in the camping sites on the banks of rivers and streams stopped in the rainy season, the district administration became strict

Kullu: बरसात में नदी-नालों किनारे कैंपिंग साइटों में गतिविधियां बंद, जिला प्रशासन हुआ सख्त

Wed, 06 Jul 2022 11:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Jul 2022 11:26 PM IST
सार

 प्रशासन ने बरसात को देखते हुए जिले के सभी नदी-नालों पर चल रही कैंपिंग साइटों पर पर्यटन गतिविधियां चलाने पर पूरी तरह के रोक लगा दी है। साथ ही रिवर राफ्टिंग और जिप लाइन आदि गतिविधियां भी आगामी आदेशों तक बंद कर दी हैं। 

विज्ञापन
Activities in the camping sites on the banks of rivers and streams stopped in the rainy season, the district administration became strict
कुल्लू में बादल फटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकर्ण के चोज नाले में बादल फटने से पार्वती नदी किनारे चल रही कैंपिंग साइटों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन अब हादसे के बाद सख्त हो गया है।  प्रशासन ने बरसात को देखते हुए जिले के सभी नदी-नालों पर चल रही कैंपिंग साइटों पर पर्यटन गतिविधियां चलाने पर पूरी तरह के रोक लगा दी है। साथ ही रिवर राफ्टिंग और जिप लाइन आदि गतिविधियां भी आगामी आदेशों तक बंद कर दी हैं। बरसात के चले जिला प्रशासन किसी तरह का खतरा नहीं लेना चाहता है। जिले में ब्यास नदी के साथ पार्वती, तीर्थन तथा जिभी क्षेत्र सहित कई नदी-नालों में कैंपिंग साइटें चल रही हैं, जो बरसात के दिनों के लिए सैलानियों या फिर इसमें काम करने वाले लोगों की जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। 

विज्ञापन


 अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने बुधवार शाम को आदेश जारी कर बरसात के मौसम को देखते हुए कैपिंग साइटों की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नदी व नालों में कैंपिंग साइटों को निर्माण किया है, वह इसे यथावत रख सकता है, लेकिन गतिविधियां नहीं चलेंगी। जैसे ही बरसात खत्म होगी या हालत सामान्य होंगे गतिविधियों को फिर से आरंभ किया जाएगा। उन्होंने जिला पर्यटन विभाग व वन विभाग के अधिकारियों को इस पर नियमित नजर रखने को कहा है। कहा कि अगर कोई नियमों का पालन नहीं करता है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed