फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   action will be taken against rebel leaders of Himachal Congress After MC election

एमसी चुनाव के बाद हिमाचल कांग्रेस के बागी नेताओं पर गिरेगी गाज

Sat, 03 Apr 2021 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
action will be taken against  rebel leaders of Himachal Congress After MC election
नेता (सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के बागी नेताओं और पदाधिकारियों पर निगम चुनाव के बाद गाज गिर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति सोलन और पालमपुर के बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर चुकी है। पार्टी को विश्वास में लिए बिना जिलों में कार्यक्रम चलाने वाले नेता भी निशाने पर हैं। अनुशासनहीनता के करीब दस मामले प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के पास लंबित पड़े हैं।

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव  के कारण ये मामले समिति ने फिलहाल ठंडे बस्ते में हैं। ये वही मामले हैं, जिनकी शिकायतें जिला या ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से अनुशासन समिति के पास पहुंची हैं। अभी तक अनुशासन समिति की एक ही बैठक हुई है। इसमें भी मामले लंबित रखे गए हैं ताकि नगर निगम चुनाव से पहले किसी भी प्रकार के विवाद से बचा जा सके। शिमला और मंडी के नेताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। निगम चुनाव के बाद अनुशासन समिति की बैठक बुलाकर इन नेताओं पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed