{"_id":"6845a48cf73977247e0b6ce9","slug":"action-on-incrochment-shimla-news-c-19-sml1001-548354-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सड़क पर सामान सजाए बैठे 8 तहबाजारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सड़क पर सामान सजाए बैठे 8 तहबाजारियों का सामान जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने लोअर, लक्कड़ बाजार और आईजीएमसी का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में सड़कों और रास्तों पर सामान सजाकर बैठे तहबाजारियों पर रविवार को नगर निगम ने शिकंजा कसा। निगम टीम ने औचक निरीक्षण कर 8 तहबाजारियों का सामान जब्त किया। शहर के लोअर व लक्कड़ बाजार और आईजीएमसी सड़क पर निगम टीम ने निरीक्षण किया। लक्कड़ बाजार से चार दुकानदारों का सामान जब्त किया गया आईजीएमसी सड़क से भी चार तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। नगर निगम टीम ने सबसे पहले लोअर बाजार का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने लक्कड़ बाजार का निरीक्षण किया। यहां कुछ दुकानदारों ने दुकानों से बाहर सड़क पर ही सामान सजा रखा था। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। निगम की टीम ने इन 4 दुकानदारों का सामान जब्त किया। साथ ही इन्हें चेतावनी भी दी है। इसके बाद टीम ने आईजीएमसी सड़क से चार तहबाजारी अवैध रूप से सामान बेचते हुए पकड़े। यह बिना लाइसेंस के सामान बेच रहे थे।