{"_id":"6a6f4b04469f8ced930df720","slug":"action-on-incrochement-shimla-news-c-19-sml1002-763474-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर के बाजारों में 10 तहबाजारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर के बाजारों में 10 तहबाजारियों का सामान जब्त
विज्ञापन
लोअर बाजार समेत उपनगरों में नगर निगम की टीम ने किया औचक निरीक्षण
दुकानदारों को भी अतिक्रमण न करने की चेतावनी, अब तक 150 से ज्यादा का सामान हो चुका है जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार समेत उपनगरों में बिना अनुमति सामान बेच रहे तहबाजारियों पर रविवार को भी नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम टीम ने औचक निरीक्षण कर 10 तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। बाजार में सड़क पर सामान सजाए बैठे दुकानदारों को भी निगम टीम ने चेतावनी जारी की है। निगम की टीम रविवार दोपहर बाद लोअर बाजार के औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। यहां कुल चार तहबाजारी सामान बेचते पकड़े गए। नगर निगम टीम ने इनका सामान जब्त कर लिया। लोअर बाजार को नगर निगम ने नो वेंडिंग जोन घोषित कर रखा है। इसके बाद लक्कड़ बाजार सड़क से और रिवोली मार्केट से दो-दो तहबाजारियों का सामान जब्त किया। इसके बाद उपनगरों का निरीक्षण किया गया। बालूगंज चक्कर सड़क पर कई तहबाजारियों का चेतावनी दी गई। कच्चीघाटी एनएच पर भी निरीक्षण के दौरान दो तहबाजारी मिले। इनका सामान जब्त किया गया। ये दोनों बिना पहचान पत्र के सामान बेच रहे थे। नगर निगम का कहना है कि शहर में ऐसे तहबाजारी भी पहुंच रहे हैं जिनके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं है। ऐसे तहबाजारियों को पकड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।