फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Action if polishing and pesticides are found in pulses and grains

सख्ती: दालों और अनाज में पॉलिश, कीटनाशक मिले तो कार्रवाई

Tue, 01 Oct 2024 01:16 PM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2024 01:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दुकानों, गोदामों और उद्योगों से सैंपल भरे जाएंगे। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने यह आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Action if polishing and pesticides are found in pulses and grains
दालों की होगी जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर में बाजारों में बिकने वाली खुली और पैकेट बंद दालों समेत अनाज में पॉलिश, हेवी मेटल्स, मॉइश्चर और कीटनाशक अवशेषों की जांच होगी।  हिमाचल प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दुकानों, गोदामों और उद्योगों से सैंपल भरे जाएंगे। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि दालों और अनाज के सैंपलों की जांच बाहरी राज्यों की लैब में करवाई जाए। आदेशों के बाद हरेक जिले में टीम का गठन भी कर दिया गया है। टीम ने सैंपल भरकर चंडीगढ़ लैब में भेजने भी शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रयोगशाला में जांच के दौरान यदि दालों में पॉलिश, हेवी मेटल्स,  यूरिक एसिड, मॉइश्चर और कीटनाशक अवशेष आते हैं तो विभाग की ओर से दुकानदारों और संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि बाजार में बिक रहीं दालों और अन्य अनाज में कीटनाशक दवाओं  समेत अन्य चीजों का प्रयोग हो रहा है।  इसी के साथ पॉलिश, हेवी मेटल्स भी इनमें होने की आशंका है। साथ ही गोदाम में अनाज और दालों का रखने का भी तरीका सही  नहीं है। इससे इसमें मॉइश्चर आ जाता है जो शरीर के लिएकाफी हानिकारक है। इन सब चीजों को देखते हुए एफएसएसएआई की ओर से सैंपल भरने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन

बीबीएन में एक गोदाम और डिपो से भरे सैंपल
बीबीएन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बीबीएन में होलसेल गोदाम और डिपो से 11 सैंपल भरे हैं। इनमें चावल, डबल फोर्टिफाइड सॉल्ट, आटा, चना दाल, अरहर दाल, मलका दाल, शुगर, चाय पत्ती, तेल समेत अन्य सैंपल टीम ने भरे हैं। सोलन जिला में दो टीमें बाजार से सैंपलों को लेकर प्रयोगशाला में भेज रही हैं। एक टीम एफएसओ अनुज शर्मा की अध्यक्षता में कार्य कर रही है और बीबीएन क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है। दूसरी टीम एफएसओ दीक्षा कपिल की अध्यक्षता में शहर और अन्य जगहों से सैंपल ले रही है।

दालों और अनाज के इन दिनों सैंपल भरे जा रहे हैं। पॉलिश, हेवी मेटल्स, मॉइश्चर और कीटनाशक अवशेषों की जांच होगी। यदि कोई सैंपल फेल होता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed