फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action against industries which sale drugs in the name of medicines: Governor

दवा के नाम पर नशा बेचने वाले उद्योगों पर होगी कार्रवाई: आचार्य देवव्रत

Thu, 25 Oct 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Thu, 25 Oct 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
action against industries which sale drugs in the name of medicines: Governor

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि दवाओं के नाम पर नशे का कारोबार करने वाले उद्योगों पर कार्रवाई की जाएगी। ये बात सामने आ रही है कि बीबीएन के कई दवा निर्माता नशे की दवाओं का कारोबार कर रहे हैं। इन पर रियलिटी चैक किया जाएगा। 

विज्ञापन


नालागढ़ में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस संस्था मानवीय पीड़ा को दूर करने की दिशा में सशक्त सामाजिक अभियान की तरह कार्य कर रहा है और रेडक्रॉस मेले से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सभी को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कन्या लिंग अनुपात सुधार और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह समाज के समग्र विकास एवं समाज हित में  आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेटे और बेटी के नाम पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से स्वच्छता को जीवन में नियमित आदत बनाने का आग्रह किया। राज्यपाल ने झुग्गी-झोपड़ियों और गरीब परिवारों के इन बच्चों के शिक्षा और अन्य व्यय को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की पहल की सराहना की।


जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं डीसी विनोद कुमार ने कहा कि जिले में रेडक्रॉस संस्था 1973 से मानव कल्याण के प्रति समर्पित हैं और वर्तमान में इसके चार संरक्षक, 12 उपसंरक्षक और 815 आजीवन सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed