फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Action against himachal public works department executive engineer Cm jairam thakur order

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन समेत तीन अफसरों पर गिरेगी गाज, सीएम ने दिए ये आदेश

Mon, 03 Jun 2019 09:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Jun 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Action against himachal public works department executive engineer Cm jairam thakur order
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नकेल कसने के लिए गठित गुणवत्ता नियंत्रण सेल की सिफारिश पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। सिरमौर जिले की एक सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर पांवटा के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा निर्माण कार्य में घपला करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए भी कहा गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कुछ समय पहले गुणवत्ता नियंत्रण सेल में नाहन के पलहोडी गांव में हरिजन बस्ती से सिंबलवाडा तक सड़क टारिंग की खराब गुणवत्ता की शिकायत की।

विज्ञापन

शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव व गुणवत्ता नियंत्रण सेल के अध्यक्ष संजय कुंडू ने पीडब्ल्यूडी के पांवटा डिविजन में आने वाली इस सड़क की गुणवत्ता की जांच के आदेश दे दिए। जांच के लिए एसई दीपक शर्मा की अध्यक्षता में गठित आठ सदस्यीय टीम ने सड़क की विभिन्न मानदंड पर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि करीब नौ लाख रुपये से होने वाले टारिंग के काम में ठेकेदार रमनीक ठाकुर ने जमकर खेल किया।

यही नहीं मानकों की जांच करने की जिम्मेदारी निभाने में अधिशासी अभियंता से लेकर कनिष्ठ अभियंता तक ने लापरवाही बरती। जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मामले में तीन अफसरों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। यही नहीं, ठेकेदार से ही उस सड़क के सुधार के लिए पैसा वसूलने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed