फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Action against Anurag insufficient, PM Modi removed from post: Rathore

अनुराग के खिलाफ कार्रवाई नाकाफी, पद से हटाएं पीएम मोदी: राठौर

Thu, 30 Jan 2020 05:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Action against Anurag insufficient, PM Modi removed from post: Rathore
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। 30 जनवरी के दिन नाथू राम गोडसे ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। गोडसे एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थी, जो आज भी जिंदा है। भाजपाई मुंह से महात्मा गांधी का नाम लेते हैं लेकिन, दिल में गोडसे है। साध्वी प्रज्ञा के बयान इसके प्रमाण हैं। यदि भाजपा गांधी के आदर्शों का पालन करती तो प्रज्ञा को क्यों पार्टी से नहीं हटाया। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर चुनाव आयोग की ओर से की गई कार्रवाई नाकाफी है। उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


यदि मोदी अहिंसावादी हैं तो अनुराग को पद से हटा दें। राठौर महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर नाहन के एएफडीए हाल में आयोजित राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। भारत अनेकता में एकता वाला देश है। अनेकता में एकता कांग्रेस की देन है। आज देश आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजर रहा है। केंद्र को रिजर्व बैंक से कर्ज लेने की नौबत आ गई। कांग्रेस सत्ता में आए या नहीं यह बात अलग है लेकिन, देश की एकता और अखंडता को बचाए रखना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ऐसी घड़ी में कांग्रेसियों का दायित्व बढ़ गया है। महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना होगा। प्रदेश सरकार कर्ज के सहारे चल रही है। जयराम ठाकुर बताए कि अपने कार्यकाल के दौरान नाहन में क्या नया कार्य किया। कांग्रेस शासनकाल में वीरभद्र सिंह की ओर से किए कार्यों के फीते काटे जा रहे हैं। पच्छाद चुनाव में उन्होंने स्पीकर की कार्यशैली भी देखी। आज तक किसी विस अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार नहीं किया। लेकिन, भाजपा सरकार में स्पीकर भी चुनाव प्रचार में कूदे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निहोत्री ने अचानक छोड़ा मंच, गए दिल्ली
कांग्रेस के एकता सम्मेलन में नाहन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री अचानक मंच छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, मुकेश अग्निहोत्री सम्मेलन के शुभारंभ के दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के साथ मंच पर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया। इसके तुरंत बाद ही अग्निहोत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed