फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Achievement: Shubham of Himachal got third rank in All India CDS exam

उपलब्धि: हिमाचल के शुभम ने सीडीएस परीक्षा में प्राप्त किया तीसरा रैंक, भारतीय सेना में बनेंगे अफसर

Sat, 28 Oct 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 07:31 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के शुभम ठाकुर ने यूपीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवा) परीक्षा में भारतीय नौसेना के लिए ऑल इंडिया में तीसरा और भारतीय थल सेना के लिए ऑल इंडिया में 18वां रैंक हासिल किया।

विज्ञापन
Achievement: Shubham of Himachal got third rank in All India CDS exam
शुभम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शुभम ठाकुर ने यूपीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवा) परीक्षा में भारतीय नौसेना के लिए ऑल इंडिया में तीसरा और भारतीय थल सेना के लिए ऑल इंडिया में 18वां रैंक हासिल किया। घुमारवीं की सरयून खास पंचायत के जमथलीघाट गांव के शुभम ठाकुर पूर्व सैनिक राजेश ठाकुर के बेटे हैं। राजेश ने स्पेशल फोर्स में 18 साल तक सेवाएं दी हैं। शुभम की मां रमीला कुमारी गृहिणी हैं। शुभम की शुरुआती शिक्षा नाहन में हुई। चौथी से 12वीं कक्षा तक डीएवी घुमारवीं में पढ़े। इसके बाद उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन


पढ़ाई के साथ एनसीसी एयर विंग में बी सर्टिफिकेट और कराटे में ऑरेंज बेल्ट भी हासिल की। शुभम अंडर-16 बिलासपुर की क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुके है। इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद शुभम को इस साल मई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों के पैकेज पर नौकरी मिली। वे नौकरी के साथ परीक्षा की भी तैयारी करते रहे। उन्होंने अब मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर सेना में जाने का फैसला किया है। शुभम ने सफलता का श्रेय परिवारजनों, गुरुजनों और एनआईटी के दोस्तों और सीनियर को दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कहा कि कितना भी मुश्किल समय आए, कितनी भी असफलता मिले, लेकिन हार नहीं माननी चाहिए। मेहनत एक दिन सफलता जरूर देती है। साथ ही सोशल मीडिया, इंटरनेट और ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। बशर्ते इसका सदुपयोग किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed