फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Shivani of Ghumarwin became Nursing Lieutenant in the Army

उपलब्धि: सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं घुमारवीं की शिवानी

Fri, 29 Apr 2022 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़ (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़ (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 09:56 PM IST
सार

शिवानी शर्मा चंडीगढ़ स्थित भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी। शिवानी के पिता प्रदीप शर्मा लोक निर्माण विभाग अर्की में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हैं और माता लता शर्मा गृहिणी हैं। 

विज्ञापन
Achievement: Shivani of Ghumarwin became Nursing Lieutenant in the Army
सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं घुमारवीं की शिवानी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में घुमारवीं के छन्जयार गांव की शिवानी शर्मा भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। शिवानी शर्मा चंडीगढ़ स्थित भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी। शिवानी के पिता प्रदीप शर्मा लोक निर्माण विभाग अर्की में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हैं और माता लता शर्मा गृहिणी हैं। भाई विवेक शर्मा एम-फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिवानी ने बताया कि उनका बचपन से ही सेना में सेवाएं देने का सपना था। शिवानी ने दसवीं तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं, जमा दो तक की शिक्षा मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से प्राप्त की है। इसके बाद मिलिट्री नर्सिंग सेवा में चयन के उपरांत भारतीय सेना के कमांड अस्पताल और कॉलेज, कोलकाता से चार साल की ट्रेनिंग के बाद कमीशन प्राप्त किया। शिवानी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed