फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Achievement: Seema won silver in 5,000 meter race in Germany

उपलब्धि: जर्मनी में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में चंबा की सीमा ने 5,000 मीटर दौड़ में जीता रजत

Mon, 28 Jul 2025 03:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Jul 2025 03:46 PM IST
सार

सीमा झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव की रहने वाली हैं। यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय महिला एथलीट ने विश्व के विश्वविद्यालय खेलों में 5,000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया हो।

विज्ञापन
Achievement: Seema won silver in 5,000 meter race in Germany
चंबा की सीमा - फोटो : संवाद

विस्तार

जर्मनी के राइन रूहर में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेलों में चंबा की सीमा ने 5,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता पर चंबा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीमा झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव की रहने वाली हैं। यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय महिला एथलीट ने विश्व के विश्वविद्यालय खेलों में 5,000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया हो।

विज्ञापन


इससे पहले सीमा को 10,000 मीटर दौड़ के लिए भी चयनित किया गया था, लेकिन कुछ कारणों से वह उसमें भाग नहीं ले सकीं। सीमा के नाम अब तक दो अंतरराष्ट्रीय और 20 से अधिक राष्ट्रीय पदक दर्ज हैं। गौरतलब है कि सीमा को पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजने के लिए उनकी मां ने अपनी एफडी तुड़वाई थी। इसके बाद सफलता ने उनके कदम चूमे। सीमा ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षकों, परिवार और बुजुर्गों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed