उपलब्धि: बिना कोचिंग नर्सिंग अफसर बनीं मंडी की ईशा, एम्स गोरखपुर में देंगी सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:36 PM IST
सार
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से बीएससी नर्सिंग की डिग्री करने वाली मंडी के डवाहण कोटली (तुंगल) की ईशा कुमारी बिना कोचिंग नर्सिंग ऑफिसर बनी हैं। ईशा के पिता पूर्ण सिंह ने बताया कि ईशा के चयन पर उनके गृह क्षेत्र डवाहण कोटली (तुंगल) के लोगों में खुशी की लहर है। बीएसएनएल शिमला के अधिकारियों ने भी बेटी की उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
नर्सिंग अफसर ईशा
- फोटो : अमर उजाला