{"_id":"64ef62ff5ec691f8e60cf9f5","slug":"achievement-dr-tshering-dikit-of-tribal-district-lahaul-spiti-will-serve-in-bsf-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: बीएसएफ में सेवाएं देंगी जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की डॉ. छेरिंग दिकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: बीएसएफ में सेवाएं देंगी जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की डॉ. छेरिंग दिकित
Wed, 30 Aug 2023 09:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Aug 2023 09:11 PM IST
सार
प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के गांव पोह की डॉ. छेरिंग दिकित बीएसएफ में बतौर पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (सहायक कमाडेंट) के रूप में सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
डॉ. छेरिंग दिकित
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के गांव पोह की डॉ. छेरिंग दिकित बीएसएफ में बतौर पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (सहायक कमाडेंट) के रूप में सेवाएं देंगी। बीएसएफ में चयन होने के बाद उनके गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
पिता अंगचुक दोरजे और माता चेरिंग जंगपो के घर जन्मी डॉ. छेरिंग ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली से बीवीएससी और स्नातक की है। वर्तमान में इसी संस्थान से पशु चिकित्सा में स्नातकोत्तर की डिग्री कर रही हैं। डॉ. छेरिंग को स्नातक पाठ्यक्रम के लिए स्वर्ण पदक भी मिला है। साथ ही डॉ. छेरिंग राष्ट्रीय प्रतिभा छात्रवृत्ति और योग्यता छात्रवृत्ति का प्राप्तकर्ता हैं। डॉ. छेरिंग का कहना है कि सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन