फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   acharya devvrat distributed scholarship award to meritorious student

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 151 मेधावी विद्यार्थियों को दिए छात्रवृत्ति पुरस्कार

Sat, 13 Jan 2018 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 13 Jan 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
acharya devvrat distributed scholarship award to meritorious student

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को राजभवन में सतलुज जल विद्युत निगम फाउंडेशन और हिमकॉन के समारोह में प्रदेश के 151 मेधावी विद्यार्थियों को एसजेवीएन रजत जयंती मेरिट छात्रवृत्ति पुरस्कार प्रदान किए। 

विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और 24-24 हजार रुपये के चेक दिए गए। विद्यार्थियों को यह राशि डिग्री अथवा डिप्लोमा कोर्स पूरा करने तक हर साल दी जाएगी।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की। उन्होंने छात्रवृत्ति योजना शुरू करने के लिए एसजेवीएन की पहल की सराहना की। कहा कि आपसी सद्भाव और अच्छे संबंध एक बेहतर समाज का निर्माण करने में सहायक होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक उत्थान में योगदान करना हमारा सामाजिक दायित्व है। पुरस्कार विजेता छात्रों से राज्यपाल ने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। उनकी प्रेरणा का स्रोत होना चाहिए साथ ही उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए। 

राज्‍यपाल ने देश सेवा में योगदान करने का आह्वान किया

acharya devvrat distributed scholarship award to meritorious student

उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों से देश सेवा में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने चिंता जताई कि हमने समाज में हर भौतिक विकास को हासिल कर लिया है, लेकिन मानवीय व नैतिक मूल्यों में कमी आई है।

उन्होंने बेहतर जीवन यापन के लिए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने और महान लोगों की आत्मकथाएं पढ़ने तथा उन्हें अपना आदर्श बनाने का आग्रह किया। कहा कि बतौर राज्यपाल उन्होंने राज्य में पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त हिमाचल और शून्य लागत प्राकृतिक कृषि जैसे अनेक

सामाजिक अभियान चलाए हैं। उन्होंने एसजेवीएन से हिमाचल को जैविक राज्य बनाने के लिए शून्य लागत प्राकृतिक कृषि अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2012-13 में शुरू की गई थी।

अभी तक कुल 1137 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस वर्ष योजना में 250 छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया, जिसमें 151 हिमाचल प्रदेश से हैं। इस अवसर पर निगम की कॉरपोरेेट सामाजिक उत्तरदायित्व निदेशक मंडल की समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त, महा प्रबंधक डीपी कौशल, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा सहित एसजेवीएन के निदेशक, अधिकारी, मेधावी विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी लोहड़ी की बधाई

acharya devvrat distributed scholarship award to meritorious student

राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोहड़ी के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कामना की है कि यह त्योहार प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह उत्सव हमें अपने प्रियजनों एवं मित्रों में खुशियां बांटने का

अवसर देता है, जो आपसी भाईचारे को और सुदृढ़ करता है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन विशेषकर बच्चों की ओर से टोलियों में घर-घर जाकर लोहड़ी मांगने की परंपरा है। लोग भी बेसब्री से बच्चों का इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed