फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   acharya dev vrat take oath as 27th governor of himachal.

हिमाचल के 27वें राज्यपाल बने डॉ. देवव्रत, संस्कृत में ली शपथ

Wed, 12 Aug 2015 10:35 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
acharya dev vrat take oath as 27th governor of himachal.

डॉ. देवव्रत आचार्य हिमाचल के 27वें राज्यपाल बन गए। उन्होंने बुधवार को तीन बजे राजभवन शिमला में शपथ ली। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने उन्हें शपथ दिलाई। खास बात यह है कि उन्होंने संस्कृत में शपथ ली।

विज्ञापन


सीजे ने ‘मैं’ शब्द बोलकर शपथ दिलाना शुरू की तो राज्यपाल ने इसे ‘अहम्’ शब्द से प्रारंभ कर संस्कृत में पूरा किया। शपथ से पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद मुख्य सचिव पी. मित्रा ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से जारी डॉ. देवव्रत आचार्य की नियुक्ति का संदेश पढ़ा।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, मंत्री कौल सिंह ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, प्रकाश चौधरी, लोकायुक्त लोकेश्वर सिंह पांटा सहित प्रदेश के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरियाणा के मंत्री अनिल विज, कर्णदेव कंबोज सहित चार अन्य विधायक भी शपथ समारोह में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल अब मेरी नई कर्मभूमि

acharya dev vrat take oath as 27th governor of himachal.

राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य की पत्नी दर्शना देवी, बेटा गौरव, पुत्रवधू कविता, बेटी मनीषा, दामाद वीर, तीन बड़े भाई महेंद्र सिंह, सूबे सिंह, प्रेम सिंह और छोटे भाई रणधीर सिंह, चारों भाइयों की पत्नियां, बच्चे और अन्य संबंधियों के अलावा कुरुक्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजभवन का सभागार लोगों से खचाखच भरा रहा।

राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य ने शपथ लेने के बाद कहा कि वे सदैव हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। कुरु क्षेत्र के बाद हिमाचल उनकी नई कर्मभूमि होगी। शिक्षण संस्थानों में छात्र राजनीति के सवाल पर राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य ने केवल यही कहा कि विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए। परोक्ष रूप से उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव से असहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed