{"_id":"699887431bc0292cfc0c6fba","slug":"accuses-sent-to-jail-in-chitta-cases-shimla-news-c-19-1-sml1008-680751-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चार और नशा तस्करों को गिरफ्तार कर तीन महीने के लिए भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चार और नशा तस्करों को गिरफ्तार कर तीन महीने के लिए भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत अभी तक जिले में 17 लोगों के खिलाफ की जा चुकी है कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बार-बार चिट्टा समेत अन्य मादक पदार्थ की तस्करी में पकड़े जाने वाले चार और आरोपियों को 3 महीने के लिए जेल भेज दिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला पुलिस अभी तक 17 लोगों को जेल भेज चुकी है। इसमें कई ऐसे नशा तस्कर शामिल हैं जोकि दूसरे राज्यों से जिले में कई सालों से नशा तस्करी का अवैध कारोबार कर रहे थे। इसको देखते हुए जिला पुलिस ने इन सभी आरोपियों को प्रीवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का मकसद जिले में नशे के नेटवर्क को तोड़ना और युवा पीढ़ी को चिट्टे जैसे सफेद जहर से बचाना है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज उर्फ मन्ना निवासी गांव कार्याली, डाकघर मलूथी, तहसील एवं जिला शिमला शामिल है। मनोज उर्फ मन्ना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला शिमला और सोलन जिले में नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में पहला मामला दर्ज किया गया था और इसके बाद वह लगातार नशा तस्करी के मामलों में पकड़ा गया है। अन्वेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों से यह स्थापित हुआ है कि मनोज उर्फ मन्ना संगठित ड्रग नेटवर्क का मुख्य संचालक है, जो पर्दे के पीछे से पूरे सिंडिकेट का संचालन करते हुए सह-अपराधियों को निर्देश एवं संसाधन उपलब्ध कराता रहा है।
दूसरा आरोपी अंकित ठाकुर निवासी गांव व डाकघर नीरथ, तहसील रामपुर है। इसके खिलाफ चिट्टा तस्करी के दो केस दर्ज हैं। वर्ष 2025 में आरोपी को 47.74 ग्राम चिट्टे और वर्ष 2023 में 30.88 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा जा चुका है। पुलिस का दावा है कि खुफिया सूचनाओं एवं अभिलेखों के अनुसार यह मादक पदार्थों के वितरण एवं बिक्री में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। तीसरा आरोपी गोविंद सिंह गांव बठारा डाकघर शाहधार, रामपुर जिला शिमला को तीन मामलों में गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2023 में आरोपी से पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत 6.30 ग्राम हेरोइन, पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत 2024 में 87.87 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था। तीसरे मामले में 2025 में 6.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था। चौथा आरोपी लोकिंदर कंवर दो बार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना कोटखाई के तहत वर्ष 2022 में 52.75 ग्राम चरस और 03.17 ग्राम चिट्टे और पुलिस थाना कोटखाई के अंतर्गत वर्ष 2024 में 30.640 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
कोट
शिमला पुलिस नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। नशा तस्करी के मामलों में लगातार पकड़े जाने वालों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गौरव सिंह, एसएसपी शिमला