{"_id":"65c4f573fdad4618c709aad0","slug":"accused-uma-azad-gets-bail-in-je-civil-recruitment-exam-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: जेई सिविल भर्ती परीक्षा में आरोपी उमा आजाद को मिली जमानत, जेल से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: जेई सिविल भर्ती परीक्षा में आरोपी उमा आजाद को मिली जमानत, जेल से राहत नहीं
Thu, 08 Feb 2024 09:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 09:11 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन अयोग पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद को जमानत मिल गई है। लेकिन अभी आरोपी को जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
विस्तार
भंग हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन अयोग पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद को अदालत से जमानत मिल गई है। आरोपी को जेई सिविल पोस्ट कोड 970 परीक्षा मामले में दर्ज एफआईआर में यह जमानत मिली है। इस एफआईआर में आरोपी बनाए गए पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को भी अग्रिम जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
हालांकि उमा आजाद अभी रिहा नहीं होगी। भर्ती परीक्षाओं की अन्य दो एफआईआर में अभी तक उमा आजाद को जमानत नहीं मिली है। पेपर लीक में कुल 13 मामले अब तक दर्ज हुई हैं। जिसमें से 11 में उमा आजाद को जमानत मिली है। ऐसे में रिहाई के लिए अभी उसे और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जेई सिविल में 17 जुलाई 2023 को जांच एजेंसी विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसमें उमा आजाद समेत आयोग के सचिव रहे डा. जितेंद्र कंवर, आरोपी टै्रफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार, अभ्यर्थी मुकेश और एजेंट रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जेई सिविल की यह भर्ती परीक्षा 11 पदों के लिए हुई थी। गिरफ्तार पांच आरोपियों में से चार को तो जमानत पर रिहा किया जा चुका है। लेकिन मुख्यारोपी होने के कारण उमा आजाद को जमानत नहीं मिल पाई थी। वीरवार को आखिरकार मुख्य आरोपी उमाको इसमें जमानत मिली है।
एसपी विजिलेंस राहुल नाथ का कहना है कि आरोपी उमा आजाद को जेई सिविल पोस्ट कोड 970 परीक्षा मामले में जमानत मिल गई है जबकि इस मामले में आरोपी जितेंद्र कंवर को भी अग्रिम जमानत मिली है। आरोपी उमा आजाद के अधिवक्ता केसी भाटिया का कहना है कि 11 मामलों में उमा आजाद को जमानत मिल गई है जबकि दो अन्य मामलों में वह हिरासत में है।