{"_id":"680e426dc8312d5afe045a7f","slug":"accused-on-remand-accused-on-remand-shimla-news-c-19-sml1001-524143-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चंडीगढ़ से चिट्टा खरीदकर लाए थे युवक, सप्लायर की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चंडीगढ़ से चिट्टा खरीदकर लाए थे युवक, सप्लायर की तलाश शुरू
विज्ञापन
कार्टरोड में चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने 30 तक रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कार्टरोड में 38.980 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार शिमला और पंजाब के युवकों ने चंडीगढ़ से नशा खरीदा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस पूछताछ में युवकों ने यह खुलासा किया है। अब पुलिस उनके बयानों की सत्यता जांचने साथ ही नशा बेचने वाले की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को अदालत मे पेश किया जहां से दोनों को 30 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी दीपक उर्फ दिप्पू निवासी कृष्णानगर और गुरसिमरन निवासी लुधियाना, पंजाब को पुलिस ने शनिवार तड़के सूचना के आधार पर कार्टरोड में गाड़ी से गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान फुटमेट से चिट्टा बरामद किया गया था। दोनों को पुलिस ने उस समय दबोचा जब वह छोटा शिमला से पुराना बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।