{"_id":"67a238e309cdc4f7db009825","slug":"accused-on-remand-accused-on-remand-shimla-news-c-19-sml1001-481824-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंतरराज्यीय तस्कर संदीप शाह से गिरफ्तार आरोपियों ने खरीदा लाखों का नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंतरराज्यीय तस्कर संदीप शाह से गिरफ्तार आरोपियों ने खरीदा लाखों का नशा
विज्ञापन
पुलिस का दावा, सरगना से नशा खरीदने के बाद युवाओं को सप्लाई करते थे आरोपी
अदालत ने 6 फरवरी तक दस आरोपियों को भेजा रिमांड पर, वित्तीय जांच में कई और चढ़ेंगे पुलिस के हत्थे
अब तक 26 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला में ऑनलाइन चिट्टा तस्करी का सिंडिकेट चलाने वाले अंतरराज्यीय तस्कर संदीप शाह गिरोह के मामले में गिरफ्तार दस आरोपियों ने सरगना के साथ लाखों का लेनदेन किया है। बैंक खातों की पड़ताल में कई आरोपियों की संदीप शाह के साथ दस-दस लाख रुपये की ट्रांजेक्शन सामने आई है। लाखों का यह लेनदेन पिछले पांच से छह महीने के बैंक खातों की डिटेल में सामने आया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी शाह से नशा खरीदने के बाद जिले में कई जगह युवाओं को सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक ऐसे आरोपी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं और इससे सैकड़ों युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 6 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथ नशा तस्करी में जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अभी तक इस मामले में सरगना समेत 26 लोगाें की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक इस सिडिंकेट से 200 से अधिक लोग जुड़े हो सकते हैं। इनकी पहचान करने के लिए पुलिस तकनीकी पहलुओं और वित्तीय जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदीप शाह पश्चिम बंगाल में बैठकर दिल्ली से नशा तस्करी के सिडिंकेट को अंजाम दे रहा था। इसमें उसके मुख्य साथी दिल्ली के रहने वाला नीरज कश्यप की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस अभी तक इस मामले में 29 बैंक खातों में जमा करीब 4 करोड़ रुपये की राशि फ्रिज कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले चार सालों से शिमला समेत कई क्षेत्रों में ऑनलाइन चिट्टा तस्करी का सिडिंकेट चला रहा था। नशे की तस्करी के लिए वह दिल्ली और आसपास के राज्यों के बेरोजगार और नशे के आदी युवाओं का इस्तेमाल करता था।
इनसेट
इन दस आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमन निवासी बागी, कोटखाई, कपिल चंदेल निवासी मतियाणा, ठियोग, अयान चौहान निवासी क्यारी, कोटखाई, निखिल सेन निवासी ठियोग, रजत करैक निवासी जिम्मू, नारकंडा, सुशील वर्मा निवासी शरमाला ठियोग, मनुज निवासी चलौंठी, सुशील शर्मा निवासी संधू, ठियोग, अंशुल राणा शिलारू, ठियोग और रजत ठाकुर चमियाना, शिमला को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस इस मामले में पहले भी सरगना समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की प्रारंभिक जांच में छह लोगों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था।
कोट्स
अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह सिंडिकेट के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई आरोपियों ने कुछ महीनों में ही दस-दस लाख रुपये का लेनदेन सरगना से किया था। पुलिस अब इसमें और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
-संजीव कुमार गांधी, एसपी, शिमला