{"_id":"62c30b9c21187a442608f89a","slug":"accused-of-sidhu-musewala-murder-stayed-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala Murder Case: हिमाचल के बिलासपुर में रुके थे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala Murder Case: हिमाचल के बिलासपुर में रुके थे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी
Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया है कि सिद्धू मूसेवाला को बेहद नजदीक से छह गोली चलाने वाला अंकित सिरसा लगातार ठिकाने बदल रहा था। रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला(फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के युवा गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भी छिपे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो शूटरों को दबोचा है। इनमें से एक शूटर बिलासपुर जिले में भी कुछ समय के लिए छुपा था। इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया है। हालांकि इसकी कोई भी जानकारी जिला पुलिस को नहीं है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया है कि सिद्धू मूसेवाला को बेहद नजदीक से छह गोली चलाने वाला अंकित सिरसा लगातार ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन
रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया। तफ्तीश के बाद खुलासा हुआ कि अंकित एक अन्य साथी के साथ हिमाचल के बिलासपुर, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद सहित कई राज्यों के शहरों में रुका था। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आरोपी जिले के किस स्थान पर रुका था। इनके पास से पिस्तौल और तमंचों के अलावा बड़ी संख्या में गोलियां बरामद हुई हैं। उधर, जिला पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने बताया कि इस बात कोई जानकारी नहीं है। किसी अन्य राज्य की पुलिस ने भी कोई जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन