फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accused of murder of youth on Mall Road of Shimla arrested from Chandigarh

Shimla Murder Case: शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2024 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 07:09 PM IST
सार

मालरोड पर वेक एंड बेक कैफे में काम करने वाले चौपाल के धार गांव निवासी मनीष (21) की गंडासे से हत्या करने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Accused of murder of youth on Mall Road of Shimla arrested from Chandigarh
युवक हत्याकांड मामले में मालरोड पर बंद की दुकानें। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड पर वेक एंड बेक कैफे में काम करने वाले चौपाल के धार गांव निवासी मनीष (21) की गंडासे से हत्या करने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिमला पुलिस की टीम ने आरोपी सितेंद्र पाल सिंह (29) निवासी मकान नंबर 89, वार्ड नंबर-5 रनिया, सिरसा हरियाणा को मंगलवार सुबह करीब छह बजे चंडीगढ़ में दबोचा। आरोपी को वहां से शिमला लाया गया। आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया, पुलिस इसके बारे में पता लगाने में जुट गई है। बुधवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, हत्या के विरोध में मालरोड के कारोबारियों ने मंगलवार को दोपहर तक अपनी दुकानें बंद रखीं।

विज्ञापन


मालरोड के पुलिस सहायता कक्ष के सामने रविवार देर रात वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें करीब 28 घंटों से जुटी थी। आरोपी हुलिया बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा, लेकिन एक यूपीआई ट्रांजेक्शन ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने बताया कि मालरोड पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विकासनगर पहुंचा और यहां से टैक्सी में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को ट्रैक पर लगाया था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आरोपी की लोकेशन चंडीगढ़ की निकली, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने फोन बंद कर दिया। इस बीच, आरोपी के बैंक खाते की डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि दोपहर करीब 12 बजे एक खाते से यूपीआई ट्रांजेक्शन हुई है और एक नंबर पर रिचार्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ और हरियाणा में टीमें अलर्ट हो गई और मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उसे दबोच लिया। एसपी ने बताया कि पैसे और डीवीआर की रिकवरी समेत हत्या की असल वजह पता करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने रेस्तरां से 45 हजार रुपये भी चुराए
जांच में पता चला कि वारदात के दिन आरोपी सितेंद्र ने घर जाने के लिए रेस्तरां के मैनेजर से पैसे मांगे थे। मैनेजर ने उसे एक हजार रुपये दिए, लेकिन उसे ज्यादा पैसे चाहिए थे। आरोपी को पता था कि शनिवार और रविवार को हुई सेल का पैसा दुकान में रखा है। आरोपी ने रविवार रात रेस्तरां बंद करते समय स्टाफ को झांसे में लिया और रेस्तरां के ऊपरी मंजिल के रास्ते के दरवाजे की कुंडी खुली छोड़ दी। रेस्तरां के निचली मंजिल के शटर को बंद करके कर्मी बाहर निकलते थे। योजनाबद्ध तरीके से आरोपी रात करीब 12:30 बजे सीसीटीवी की जद से बचने के लिए पीठ के बल सीढि़यों में चढ़कर रेस्तरां में घुसा और करीब 45 हजार रुपये चुरा लिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed