फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused of attacking former MLA Jagjivan Pal said I was Drunk

कांगड़ा: पूर्व एमएलए जगजीवन पाल पर हमले का आरोपी बोला- मैं शराब के नशे में था

Sat, 04 Sep 2021 11:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 11:36 PM IST
सार

 रड़ा पंचायत में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार की ओर से पंचायत भवन के शिलान्यास करने का विरोध कर रहे पूर्व विधायक जगजीवन पाल से पंचायत में कुछ लोगों की हाथापाई हुई थी तो एक व्यक्ति ने उन्हें पीछे से हमला कर दिया था। जिसका गुरुवार रात को सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ। 

विज्ञापन
Accused of attacking former MLA Jagjivan Pal said I was Drunk
पूर्व विधायक जगजीवन पाल मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांग्रेस के पूर्व विधायक जगजीवन पाल को थप्पड़ रसीद करने के आरोपी शब्बीर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि मैं शराब के नशे में था। मुझे पंचायत के प्रधान ने कहा था कि पंचायत में कार्यक्रम है और वहां पर कोई हंगामा करना है। नशे में मैंने पूर्व विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। इसका मुझे अब पूरी तरह से पछतावा है। सोशल मीडिया में उसने कहा है कि इसमें न तो कांग्रेस और न भाजपा को कोई लेना देना है। इस घटना का आरोप उसने रड़ा पंचायत के प्रधान पर लगाया है।

विज्ञापन


वहीं, पंचायत प्रधान ने सारे आरोपों को निराधार और झूठा बताया है। मंगलवार को रड़ा पंचायत में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार की ओर से पंचायत भवन के शिलान्यास करने का विरोध कर रहे पूर्व विधायक जगजीवन पाल से पंचायत में कुछ लोगों की हाथापाई हुई थी तो एक व्यक्ति ने उन्हें पीछे से हमला कर दिया था। जिसका गुरुवार रात को सोशल मी डिया में वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस की सियासत गरमा गई थी। कांग्रेस ने इस मामले का सीधा आरोप भाजपा पर लगाया था। 
विज्ञापन


किसी के बहकावे में आरोपी ले रहा मेरा नाम : प्रधान
पंचायत प्रधान लेखराज ने कहा कि उन पर लगाए गए यह आरोप निराधार और झूठे हैं। यह व्यक्ति स्वयं उनका नाम नहीं ले सकता है। वह भाजपा का कार्यकर्ता है और अपने आपको बचाने के लिए किसी के बहकावे में मेरा नाम ले रहा है। पंचायत चुनाव में भी यह व्यक्ति इस प्रकार हरकत कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed