{"_id":"6a78638bc423b004eb039bea","slug":"accused-arrested-with-chitta-shimla-news-c-19-sml1002-767187-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हरियाणा रोडवेज की बस से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हरियाणा रोडवेज की बस से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की बस में युवक के कब्जे से करीब नौ ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपी की पहचान प्रदीप (18) निवासी रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आठ अगस्त को स्पेशल सेल शिमला की टीम शोघी के पास बसों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान प्रदीप कुमार के पिट्ठू बैग की जांच की गई। बैग में करीब नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है। बैकवर्ड लिंकेज की जांच भी की जा रही है।