{"_id":"6999c573eba9ab046a0138fe","slug":"accused-arrested-with-chitta-shimla-news-c-19-sml1002-681027-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर खलीनी में चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर खलीनी में चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कमरे में दबिश देकर की कार्रवाई, पांच सीरिंज बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने लोअर खलीनी क्षेत्र में घर में दबिश देकर चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में तीन युवकों के पास चिट्टा है। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने क्षेत्र के एक घर में दबिश दी। यहां पर पुलिस ने तीन युवकों के कब्जे से करीब 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान सोनू, रोहित और रजत के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से सीरिंज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चिट्टे समेत सीरिंज को कब्जे में लेकर तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से खरीदकर लाए थे। अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। शिमला पुलिस नशा तस्करी को रोकने के लिए दूसरे राज्यों से होने वाली नशे की सप्लाई चेन पर प्रहार कर रही है, तो वहीं पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के आदतन अपराधियों को जेल भेज रही है।