Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused arrested with chitta

Shimla News: नशा तस्करों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में छह मामलों में नौ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested with chitta
छोटा शिमला, ढली, कोटखाई और चिड़गांव में पुलिस ने की कार्रवाई, लाखों का नशा पकड़ा
विज्ञापन

आरोपियों से चिट्टा, अफीम और चरस बरामद, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नए साल में जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में छह अलग-अलग मामलों में चिट्टा, अफीम और चरस के साथ नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी पंजाब के हैं। पुलिस ने चारों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि नशे की सप्लाई कहां से आई थी और आरोपी इसे कहां पहुंचाने की फिराक में थे।
पहला मामला कोटखाई थाना क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस ने 31.55 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान व्योम खाक्टा निवासी कोटखाई, गुरविंद्र सिंह निवासी बसंत नगर, लुधियााना, पंजाब और करमजीत सिंह निवासी ढिल्लो नगर, लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि पंजाब के रहने वाले दोनों आरोपी चिट्टा लेकर कोटखाई आ रहे थे। इस दौरान कोकुनाला में इनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद वे किसी तरह से निहारी पहुंचे। यहां पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है, जिसमें तीनों सवार थे। वहीं पुलिस अब उस गाड़ी को भी कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है, जिसमें तीनों कोकुनाला तक आए थे। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है कि दोनों आरोपी कहां से चिट्टा लेकर आए थे और यहां पर किसे बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन

दूसरा मामला छोटा शिमला थाना क्षेत्र का है। यहां पर एसआईयू की टीम ने सूचना के आधार पर लोअर पंथाघाटी में एक कमरे में दबिश देकर युवक से 8.420 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान शुभम राठौर निवासी रुसलाह चौपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में चिड़गांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 23 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिंदा राम निवासी डोडरा क्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
चौथा मामला ढली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पेश आया है। पुलिस ने यहां एक आरोपी को 89.670 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रामकृष्ण जुन्गा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर ही है। खासकर चिट्टा तस्करी के मामलों में सप्लायरों को भी पकड़ने के लिए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

कोट्स
जिले में नशे की तस्करी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगामी जांच को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। इस साल नशा तस्करों पर पिछले साल की तुलना में और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी, जिससे नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ा जा सके।

-संजीव कुमार गांधी, एसएसपी, शिमला

रामपुर और ठियोग में 12.03 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी धरे
जिला पुलिस ने रामपुर और ठियोग में रविवार को दो अलग-अलग मामलों में 12.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी को नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया है। पहला मामला ठियोग थाना के अंतर्गत छैला क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने की टीम ने सूचना के आधार पर दो आरोपियों से 9.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान कपिल निवासी ठियोग और विवेक मेहता निवासी ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरा मामला रामपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामने आया है। यहां पर पुलिस की टीम ने रचोली में सूचना के आधार एक युवक को 2.530 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान संदीप निवासी निरमंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed